PURNIA वाहन चेकिंग में अबतक वसूला 7. 71 लाख जुर्माना

पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है.

By AMIT KR SINHA | April 29, 2026 2:16 PM

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट PURNIA NEWS :

पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है. जहां शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रूप से वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गयी. इस दौरान जिले में मंगलवार को देर शाम तक वाहन चेकिंग में 7 लाख 71 हजार 340 रुपये का जुर्माना वसूला गया.