पिकअप वाहन से चोरी के छह मवेशी जब्त, दो गिरफ्तार

दो गिरफ्तार

By Abhishek Bhaskar | February 17, 2026 6:04 PM

श्रीनगर. थाना पुलिस ने दिवा गश्ती के दौरान दो मवेशी चोर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है. यह घटना बीते 16 फरवरी की रात्रि की बतायी गयी. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि थाना पुलिस की टीम द्वारा बीते 16 फरवरी की रात्रि दिवा गश्ती के क्रम में चनका पंचायत के विजयनगर धनगड़ चौक के निकट सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी बीच चंपानगर की ओर से उजले रंग के माल वाहक पिकअप वाहन को जांच करने के उद्देश्य से रोकने की कोशिश की गई परंतु वाहन चालक वाहन को खड़ी कर भागने लगा. इस दौरान पुलिस ने दोनों मवेशी चोर को खदेड़ कर पकड़ लिया. जब्त पिकअप वाहन पर दो भैंस, तीन गाय तथा एक भैंस का बच्चा को बंधा पाया गया. पुलिस की सख्त पूछताछ में दोनों आरोपित भैंस से संबंधित खरीद बिक्री के कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए. गिरफ्तार आरोपित में सुशील यादव वार्ड नंबर 18 बनमनखी निवासी औरसोहर्रम साह बाड़ा ईदगाह अमौर वार्ड संख्या तीन निवासी शामिल है. इस पुलिस ने मवेशियों समेत टाटा पिकअप बी आर ग्यारह जीसी 1165 को अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध थाना कांड संख्या 18-2026 के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अमर कुमार, अपर थानाध्यक्ष सुधा रानी के अलावा एएसआई उमेश नाथ पांडे, पवन कुमार, आरिफ हुसैन शामिल हैं.