[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया एयरपोर्ट की सुरक्षा और होगी मजबूत, जल्द खुलेंगे टीओपी : एडीजी

पूर्णिया एयरपोर्ट की सुरक्षा और होगी मजबूत, जल्द खुलेंगे टीओपी : एडीजी

0
पूर्णिया एयरपोर्ट की सुरक्षा और होगी मजबूत, जल्द खुलेंगे टीओपी : एडीजी

पूर्णिया से रिपोर्ट :

पूर्णिया. एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़े कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) नैयर हसनैन खान की अध्यक्षता में बुधवार को एयरपोर्ट की सुरक्षा समीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में बताया गया कि एयरपोर्ट की सुरक्षा को देखते हुए जल्द ही वहां एक टीओपी स्थापित किया जाएगा, क्योंकि निकटतम पुलिस स्टेशन लगभग 10 किलोमीटर दूर मरंगा में स्थित है. शाम के समय इलाके के सुनसान हो जाने को देखते हुए 112 पुलिस सेवा की एक गाड़ी को वहां 24 घंटे तैनात रखने का प्रस्ताव भी दिया गया है, ताकि यात्रियों, कर्मचारियों और अधिकारियों को सुरक्षा मिल सके.

एंटी-सैबोटेज चेकिंग के लिए एटीएस की टीम तैनात

इसके अलावा एयरपोर्ट पर तैनात राज्य और केंद्रीय कर्मियों के लिए कैंटीन, आवासन और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई. सुरक्षा के दृष्टिकोण से एंटी-सैबोटेज चेकिंग के लिए एटीएस की टीम को भी एयरपोर्ट पर तैनात किया गया है, जिसकी संख्या फिलहाल 8–10 है और भविष्य में इसे बढ़ाकर 20–25 करने की योजना है. अधिकारियों ने यह भी बताया कि राजय में सीआईएसएफ की तर्ज पर एस आई एस एफ के गठन की प्रक्रिया चल रही है, जिसका मुख्य काम एयरपोर्ट, औद्योगिक इकाइयों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करना होगा. इसके बाद सीआईएस एफ/ एस आई एस एफकी टुकड़ियां एयरपोर्ट सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. प्रशासन का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य एयरपोर्ट की सुरक्षा को सुदृढ़ करना, साथ ही यात्रियों और वहां तैनात कर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel