धमदाहा में इंटर परीक्षा केंद्रों का एसडीओ ने किया निरीक्षण

धमदाहा

By Abhishek Bhaskar | January 31, 2026 5:50 PM

धमदाहा. धमदाहा में बनाए गए कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर दो फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा की शुरुआत होगी. धमदाहा में कन्या मध्य विद्यालय अमारी, बी एन सी इंटर कॉलेज धमदाहा, हाई स्कूल धमदाहा,उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुकरौन मकतब, मध्य विद्यालय अनुसूचित जाति धमदाहा, महंत मंगनी रामदास हाई स्कूल अमारी, आदर्श मध्य विद्यालय अमारी, मध्य विद्यालय धमदाहा ,प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल धमदाहा में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. शनिवार को एसडीओ अनुपम ने सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. एसडीओ अनुपम ने सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया. एसडीओ ने कहा बिहार विद्यालय परिक्षा समिति द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी .परीक्षा को हर हाल में कड़ी निगरानी में संपन्न कराया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है. धमदाहा के सभी 9 केंद्रों को मिलाकर कुल 4250 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगी.