एपीएचसी बिशनपुर के निरीक्षण में एसडीओ ने डॉक्टर को पाया अनुपस्थित
धमदाहा
By Abhishek Bhaskar |
February 19, 2026 6:18 PM
धमदाहा. बिशनपुर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था और कार्यप्रणाली को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने नाराजगी जतायी. निरीक्षण के क्रम में एक चिकित्सक डॉ. आबिद आलम दाना अनुपस्थित पाए गए. इस संबंध में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है. अनुमंडल पदाधिकारी ने अस्पताल की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया. अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बताया कि आगे भी नियमित रूप से औचक निरीक्षण जारी रहेगा, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल पाए.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:37 PM
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 12:59 PM
July 6, 2026 12:28 PM
July 6, 2026 11:06 AM
July 6, 2026 10:31 AM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 6, 2026 8:47 AM
July 6, 2026 7:49 AM
