[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया दंपती से लूटपाट, विरोध करने पर पति को किया अधमरा, रेफर

दंपती से लूटपाट, विरोध करने पर पति को किया अधमरा, रेफर

0
दंपती से लूटपाट, विरोध करने पर पति को किया अधमरा, रेफर

प्रतिनिधि, बनमनखी . नेपाल से आंख का इलाज कराकर लौट रहे दंपती से अपराधियों ने लूटपाट की. विरोध करने पर पति को अधमरा कर दिया. घायल पति को भागलपुर रेफर किया गया है. बीती रात्रि 9. 45 बजे के आसपास हरमुढ़ी पंचायत में बनमनखी- रसाढ़ रोड स्थित नहर के समीप पूर्व से घात लगाए अज्ञात चार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. इस बाबत इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नेपाल के धरान से आंख का इलाज कराकर आ रहे बाइक सवार युवक रोहित कुमार यादव और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया गया. डॉक्टर ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर किया है. युवक की पत्नी किरण देवी ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के आलोक में अज्ञात अपराधियों पर एफआईआर दर्ज किया गया है.अपराधी जो भी होंगे बख्शे नहीं जाएंगे. बांस से मारकर बाइक से गिरा दिया जानकारी के अनुसार, घायल रोहित कुमार यादव उम्र 35 वर्ष पिता डोमी यादव साकिन खुटहरी वार्ड नं 1, बनमनखी अपनी किरण देवी के साथ बाइक से नेपाल के धरान आंख दिखाने गया था. सोमवार को धरानसे आंख दिखाकर बाइक से आ रहा था. बनमनखी रसाढ़ रोड आते आते 9.45 रात हो गयी. रसाढ़ रोड नहर के समीप पहले से घात लगाए चार अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार रोहित पर बांस से जानलेवा हमला किया. अनायास हमले में रोहित अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गया. इसके बाद भी बांस और लोहे के रॉड से मारपीट करते रहे. अपराधियों ने उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की. अपराधियों ने रोहित की जेब से 7 हजार रुपए ,स्क्रीन टच मोबाइल ,उसकी पत्नी से पायल,गले का चेन आदि छीन लिया. बाल-बाल बचा गोद में दो माह का बच्चा घटना में युवक का पत्नी की गोद में 2 माह के बच्चा भी था. घटना में 2 माह का बच्चा सुरक्षित बच गया. बच्चे को चोट नहीं लगी. युवक रोहित बेहोश हो गया . पत्नी किरण देवी के हल्ला करने पर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर आये. तब तक अज्ञात अपराधी पैदल नहर होकर भागने में कामयाब हो गये. बनमनखी से पूर्णिया और फिर भागलपुर रेफर डायल 112 पर घटना की सूचना मिलने हृदयनगर चौक से गुजर रही गश्ती पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से जख्मी व बेहोशी की हालत में युवक को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी लायी. पीड़ित की गंभीरता को देखते हुए रात्रि 11.30 बजे जीएमसीएच रेफर कर दिया. पूर्णिया में भी नाजुक स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया. जहां युवक जिंदगी व मौत से जूझ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel