सड़क निर्माण से आमजनों को आवगमन में होगी सहूलियत : महापौर

नगर निगम नगर निधि योजना

By Prabhat Khabar News Desk | February 22, 2025 6:38 PM

पूर्णिया. नगर निगम नगर निधि योजना मद से शुक्रवार को महापौर विभा कुमारी ने वार्ड नंबर चार मिर्जाहाता में अजीत जी अमीन के घर से सत्यनारायण ठाकुर के घर तक एवं सत्यनारायण ठाकुर के घर से अधिवक्ता सत्यनारायण यादव के घर तक प्राक्कलित राशि 7,41,800/- की लागत से नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन फीता काटकर किया. उद्घाटन के मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि इस सड़क की जरूरत लंबे समय से महसूस हो रही थी. इसके निर्माण से अब आमजनों को आवगमन में सहूलियत होगी. महापौर ने कहा कि सड़क और नाला इस शहर की जरूरत है. हमारी कोशिश है कि शहर में जरूरत के अनुसार और गुणवत्ता के साथ सड़क का निर्माण हो. महापौर ने कहा कि अब कुछ ही दिनों बाद बारिश का मौसम शुरू होने वाला है. इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है. नाला का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात निश्चित रूप से आपलोगों को जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी. मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी जितेंद्र यादव, वार्ड पार्षद कल्याणी राय, ममता सिंह, गुलाब हुसैन, तौकीर रियाज, स्वपन घोष, अमित कुमार सोनी, सुरेश सिंह, कृष्ण कुमार पासवान, मो सिताब, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजीव राय, कुणाल किशोर, अशीष पोद्दार, बहादुर यादव, मनोज साह, मो वसीम, मुरारी झा सहित कई स्थानीय एवं गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है