[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया Bihar Road Accident: नशे में धुत चालक ने 13 लोगों को कुचला, 5 की मौत, 8 की स्थिति गंभीर

Bihar Road Accident: नशे में धुत चालक ने 13 लोगों को कुचला, 5 की मौत, 8 की स्थिति गंभीर

0
Bihar Road Accident: नशे में धुत चालक ने 13 लोगों को कुचला, 5 की मौत, 8 की स्थिति गंभीर
सांकेतिक

Road Accident: बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा में एक पिकअप ने 13 लोगों को कुचल दिया. यह हादसा इतना भयावह था कि इसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक 7 साल का बच्चा भी शामिल है. यह सड़क हादसा रविवार रात 10 बजे के करीब हुआ. वहीं आज सोमवार की सुबह इलाज के दौरान 2 और लोगों ने दम तोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार घायलों को ग्रामीणों की मदद से पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल 8 लोगों को इलाज के लिए पूर्णिया GMCH में एडमिट कराया गया है. घायलों ने बताया कि ‘एक बाइक वाले से साइड देने को लेकर पिकअप के चालक से विवाद हुआ. जिसके बाद नशे में धुत पिकअप चालक वापस आया और लोगों को रौंद डाला.

घटनास्थल से लोगों ने भागकर बचाई जान

यह घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत धोकवा की है. इस वारदात के समय पिकअप को तेज रफ्तार में देख मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया था. ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने तो भागकर अपनी जान बचाई. हादसे की जानकारी मिलते ही धमदाहा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मासूम समेत तीनों लोगों की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं, वारदात के बाद से चालक घर छोड़कर फरार हो गया है.

Also Read:  पटना में श्राद्धकर्म की भीड़ में छिपे थे शूटर, दो लोगों को उतारा मौत के घाट

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान ढोकवा गांव निवासी भगवान ठाकुर के 50 वर्षीय पुत्र ज्योतिष ठाकुर, रमेश मुनि की 45 वर्षीय पत्नी संयुक्ता देवी के रूप में हुई है. 11 वर्षीय अखिलेश मनी, 6 वर्षी अमरदीप कुमार एवं 12 वर्षीय मनीषा कुमारी शामिल हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Sanjeevani Yojana: आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया और किसे मिलेगा योजना का लाभ
Next article Somvati Amavasya 2024 Upay: आर्थिक तंगी से परेशान है, तो अमावस्या के दिन करें यह उपाय
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel