[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया विधायक ने 29 अग्पिपीड़ितों के बीच बांटी सहायता राशि, 3.44 लाख के चेक वितरित

विधायक ने 29 अग्पिपीड़ितों के बीच बांटी सहायता राशि, 3.44 लाख के चेक वितरित

0
विधायक ने 29 अग्पिपीड़ितों के बीच बांटी सहायता राशि, 3.44 लाख के चेक वितरित

भवानीपुर.भवानीपुर प्रखंड परिसर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में रूपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के अग्निपीड़ित परिवारों के बीच सरकारी सहायता राशि का चेक वितरित किया. कार्यक्रम के दौरान कुल 29 पीड़ितों को तीन लाख 44 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गयी. इस दौरान 28 अग्निपीड़ितों को 12-12 हजार रुपये का चेक दिया गया, जबकि बलिया गांव के एक पीड़ित परिवार को 8 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गयी. संबंधित पीड़ित को पूर्व में 12 हजार रुपये की सहायता मिल चुकी थी. इस अवसर पर विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने कहा कि राज्य सरकार आपदा से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें. उन्होंने पीड़ित परिवारों को धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, सीओ ईशा रंजन, जावे पंचायत के मुखिया सागर अलीम, पैक्स अध्यक्ष संजय मेहता, जदयू नेता अमन सिंह, दीपक पटेल सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel