स्कूलों में नियमित करें शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी

डगरूआ

By Abhishek Bhaskar | January 29, 2026 5:36 PM

डगरूआ. प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन बीइओ अल्ताफ अहमद खान की अध्यक्षता में किया गया.इस गोष्ठी में प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालय के प्रधान सहित संकुल समन्वयकों ने संयुक्त रूप से भाग लिया. इस गुरु गोष्ठी में प्रथम पाली में मध्य व उच्च विद्यालय के प्रधान एवं द्वितीय पाली में प्राथमिक विद्यालय के प्रधान ने भाग लिया.इस गुरु गोष्ठी में विद्यालय प्रधान को चेतना सत्र में लाउडस्पीकर का प्रयोग करने, प्रत्येक तीन माह में श्यामपट का कालीकरण करने, विद्यालय के सभी शिक्षको को नियमित पाठ टीका का संधारण करने, विद्यालय के सभी वर्ग में दैनिक तालिका उपलब्ध रहने, सभी शिक्षकों को छात्रों के क्लासवर्क, होमवर्क और वर्ग शीट की नियमित जांच करने, सभी विद्यालय में नियमित शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन करने, सभी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका व छात्र छात्रा का एफआरएस के माध्यम से टैब से उपस्थिति बनाना अनिवार्य बताया गया.वहीं सभी विद्यालय शिक्षक को आउट करके ही विद्यालय से निकलने को कहा गया. बताया गया कि अन्यथा अनुपस्थित माना जायेगा. वहीं कम्पोजिट ग्रांट की राशि खर्च कर उपयोगिता प्रमाणपत्र देने को कहा गया. इसके अतिरिक्त कई अन्य दिशा निर्देश दिये गये.इस मौके पर विद्यालय प्रधान ओम प्रकाश, इम्तियाज आलम, मुरलीधर दास, गजेन्द्र कुमार,जगदीश रजक, प्रमोद चन्द्र विश्वास, अब्दुल जलील, मुख्तार आलम, राजेश कुमार, गुफरान अहमद, शाहिन अख्तर सहित कई प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालय के प्रधान उपस्थित थे.