[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया निवेशकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय निवेशक सेमिनार आयोजित

निवेशकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय निवेशक सेमिनार आयोजित

0
निवेशकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय निवेशक सेमिनार आयोजित

पूर्णिया. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड द्वारा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड के तहत रीजनल इन्वेस्टर सेमिनार का आयोजन स्थानीय एक होटल में किया गया. इसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन सेबी के सहायक महाप्रबंधक रंजन कुमार, बीएसई के अधिकारी मिथिलेश कुमार, डॉ. सतीश कुमार साह, भारतीय जीवन बीमा के वरीय अभिकर्ता राज कुमार चांदगोठिया और सेबी के रिसोर्स पर्सन ए के बोस ने संयुक्त रूप से किया. बीएसई के अधिकारी मिथिलेश कुमार ने इस अवसर पर प्रतिभागियों को शेयर, डिबेंचर के साथ ही अन्य स्कीमों की जानकारी प्रदान की. सेबी के सहायक महाप्रबंधक रंजन कुमार ने सेबी के कार्य कलापों के बारे में विस्तार से चर्चा की और बताया कि सेबी भारत में प्रतिभूति और वित्त का नियामक बोर्ड है. इसे 1992 में भारत सरकार द्वारा वैधानिक मान्यता प्राप्त हुई है. उन्होंने कहा कि सेबी का कार्य प्रतिभूति बाजार को विनियमित करना और निवेशकों की हितों की रक्षा करना है. उन्होंने कहा कि सेबी के पास स्टॉक एक्सचेंज और मध्यस्थों से संबंधित शक्तियां हैं अर्थात यह निरीक्षण या जांच और अन्य उद्देश्यों के लिए व्यावसायिक लेन देन के बारे में जानकारी मांग सकता है. साथ ही पूंजी बाजार मध्यस्थों पर मौद्रिक दंड भी लगा सकता है. अंत में उन्होंने कई प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का जवाब दिया. फोटो- 25 पूर्णिया 8- उद्घाटन करते समारोह के अतिथि

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel