रौटा पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार
रौटा थानाक्षेत्र
By Abhishek Bhaskar |
February 7, 2026 6:25 PM
बैसा. रौटा थानाक्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए रायबेर पंचायत के हरिया गांव निवासी पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए वारंटियों में जगनारायण ऋषि, शंकर मुसहर, हरि लाल मुसहर, भगवान मुसहर एवं मानिका मुसहर शामिल हैं. सभी आरोपियों को उनके घर से पुअनि कुमार गौतम के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उन्हें रौटा थाना लाया गया. थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि उक्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध न्यायालय से पूर्व में वारंट निर्गत था, जिसके आलोक में यह कार्रवाई की गई है. थाना लाने के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके उपरांत सभी वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:37 PM
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 12:59 PM
July 6, 2026 12:28 PM
July 6, 2026 11:06 AM
July 6, 2026 10:31 AM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 6, 2026 8:47 AM
July 6, 2026 7:49 AM
