[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया दुष्कर्म की शिकार किशोरी भवानीपुर थाना में आकर हुई बेहोश, सीएचसी से पूर्णिया रेफर , मामला दर्ज

दुष्कर्म की शिकार किशोरी भवानीपुर थाना में आकर हुई बेहोश, सीएचसी से पूर्णिया रेफर , मामला दर्ज

0
दुष्कर्म की शिकार किशोरी भवानीपुर थाना में आकर हुई बेहोश, सीएचसी से पूर्णिया रेफर , मामला दर्ज

पूर्णिया के भवानीपुर से रिपोर्ट :

भवानीपुर. पूर्णिया जिले के भवानीपुर थानाक्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी बीती रात गंभीर हालत में भवानीपुर थाना पहुंची और थाना में बेहोश होकर गिर पड़ी. आननफानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया. घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से दिये गये आवेदन के आधार पर भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. भवानीपुर थाना में पीड़िता के आवेदन पर प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कांड संख्या 141/26 दर्ज किया है. मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी अवर निरीक्षक मोनी कुमारी को सौंपी गई है. शनिवार को पीड़िता की हालत सुधरने पर अवर निरीक्षक मोनी कुमारी एवं महिला आरक्षी छोटी कुमारी ने पीड़िता को न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करायी. इस संबंध में अवर निरीक्षक मोनी कुमारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है. उन्होंने बताया कि दोषी पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित पक्ष ने बताया कि गांव निवासी मो नशीम के 21 वर्षीय पुत्र मो सूरज से उसकी पिछले एक वर्ष से फोन पर बातचीत होती थी. आरोपी ने उसे किसी जरूरी बात के बहाने घर से बाहर बुलाया. पीड़िता का कहना है कि सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी.

बेहोशी की हालत में पुलिस एंबुलेंस से ले गयी पूर्णिया

बताया गया कि उसकी मां उस समय अपने मायके गई हुई थीं. घटना की सूचना मिलने पर वह घर लौटीं और बीती रात बेटी को लेकर थाना पहुंचीं. शिकायत दर्ज कराने भवानीपुर थाना पहुंचने के बाद पीड़ित कीकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह थाना परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ी. इसके बाद अवर निरीक्षक मोनी कुमारी, महिला आरक्षी छोटी कुमारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया. पुलिसकर्मियों की निगरानी में एंबुलेंस से उसे पूर्णिया ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे वापस लाया गया.

आरोपित युवक पर पहले से भी है दुष्कर्म का केस

आरोपित युवक इस प्रकार की घटना को अंजाम देने का आदतन अपराधी है. पूर्व में भी वह दुष्कर्म मामले में सलाखों के पीछे जा चुका है. प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया के पूर्व में भी आरोपित युवक पर जुलाई 25 को भवानीपुर थाना कांड संख्या 186/25 दुष्कर्म से संबंधित मामला दर्ज किया गया था जिसमें वह जेल जा चुका था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel