पूर्णिया. बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोपगुट की जिला इकाई एवं प्रमंडल स्तरीय संयुक्त बैठक स्थानीय जिला स्कूल के परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता शिक्षक सुधीर पासवान ने की जबकि संचालन अनुपम कुमारी ने किया. बैठक में एसोसिएशन के जिला इकाई का पुनर्गठन करते हुए कार्यकारी जिला इकाई के जिलाध्यक्ष पद पर राजेश सिन्हा एवं जिला महासचिव पद पर शशि सुमन का चयन सर्वसम्मति से किया गया.यह निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही जिला इकाई का विस्तार किया जाएगा.