[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया स्टेशन व सर्कुलेटिंग एरिया को सीसीटीवी से लैश कर रहा रेलवे : डीआरएम

स्टेशन व सर्कुलेटिंग एरिया को सीसीटीवी से लैश कर रहा रेलवे : डीआरएम

0
स्टेशन व सर्कुलेटिंग एरिया को सीसीटीवी से लैश कर रहा रेलवे : डीआरएम

जानकीनगर. पूर्णिया कोर्ट से सहरसा के बीच रेलवे स्टेशनों और सर्कुलेटिंग एरिया में सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है. समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योतिष प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रेलवे स्टेशन के इंट्री प्वाइंट पर पीटी जेड मूविंग कैमरे लगाए जा रहे हैं.बाकी जगहों में प्लेटफार्म, स्टेशन मास्टर,रिले रूम आदि पर बुलेट डाम और फार के कैमरे लगाए जा रहे हैं.जो 40 से 50 मीटर की दूरी में होनेवाली गतिविधियों को कैद करेंगे.उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगाने से रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी. कैमरे में भीड़भाड़, संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया या ट्रैक पर गलत गतिविधि दिखने पर त्वरित कार्रवाई सभंव होगा. गौरतलब है कि बीते 5 फरवरी को जानकीनगर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान डीआरएम को पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने दस सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था.मांग पत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाने, जर्जर बिल्डिंग को अभिलंब दुरूस्त करने, प्रतीक्षालय निर्माण कराने और पार्किंग निर्माण करने, यात्रियों की प्लेटफार्म पर बैठने की समुचित-व्यवस्था करने की मांग रखी गयी थी.हाल में भी पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर जानकीनगर स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार को डीआरएम नामित ज्ञापन सौंपा था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel