[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया PURNIA NEWS : पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में बहुत जल्द बढ़ायी जायेंगी रेल सुविधाएं

PURNIA NEWS : पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में बहुत जल्द बढ़ायी जायेंगी रेल सुविधाएं

0
PURNIA NEWS : पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में बहुत जल्द बढ़ायी जायेंगी रेल सुविधाएं

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट :

पूर्णिया में न केवल रेल सुविधाएंं बढ़ायी जाएंगी बल्कि पूरे सीमांचल में रेल सेवा का विस्तार भी होगा. भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधायक विजय खेमका की मांगों को गंभीरता से लेते हुए यह आश्वासन दिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधायक श्री खेमका ने आश्वस्त किया कि पूर्वोत्तर भारत के विकास को लेकर केंद्र की एनडीए सरकार, विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिबद्ध हैं.आने वाले समय में बहुत जल्द ही पूर्णिया में रेलवे के क्षेत्र में और भी विस्तार देखने को मिलेगा. दरअसल, विधायक श्री खेमका ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं. यह जानकारी देते हुए विधायक श्री खेमका ने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली राजधानी ट्रेनों में से एक का रूट परिवर्तन कर उसे पूर्णिया और सहरसा होते हुए दिल्ली तक संचालित करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि इससे सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लाखों रेल यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. विधायक श्री खेमका ने पूर्णिया जंक्शन एवं पूर्णिया कोर्ट को अमृत भारत स्टेशन योजना से जोड़कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने की भी मांग की और कहा कि पूर्णिया एक आकांक्षी और ऐतिहासिक जिला है पर यहां रेल कनेक्टिविटी अभी भी अपेक्षाकृत कम है. उन्होंने जोगबनी से पूर्णिया होते हुए पटना तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बदलाव करने की मांग रखते हुए कहा कि पूर्णिया जंक्शन और पूर्णिया कोर्ट पर वाशिंग पिट निर्माण को लेकर भारतीय रेलवे के कटिहार एवं समस्तीपुर मंडल द्वारा कई बार सर्वे किया जा चुका है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. विधायक ने दोनों में से किसी एक स्थान पर वाशिंग पिट का शीघ्र निर्माण कराने का आग्रह किया

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel