[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया मीरगंज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने मां-बेटी को कुचला, मां की मौत, बेटी गंभीर

मीरगंज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने मां-बेटी को कुचला, मां की मौत, बेटी गंभीर

0
मीरगंज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने मां-बेटी को कुचला, मां की मौत, बेटी गंभीर
अस्पताल में मौजूद घायल युवती के परिजन.

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट

Purniya news : जिले के मीरगंज के आगे बहिलवा स्थान के समीप रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. स्कूटी से घर लौट रही मां-बेटी सड़क पर गिर गईं, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने दोनों को कुचल दिया. हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया.

मृतका की पहचान कोर्ट स्टेशन निवासी विजय यादव की पत्नी कविता देवी के रूप में हुई है. वहीं, उनकी बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया में चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार घायल युवती की हालत नाजुक बनी हुई है.

संतुलन बिगड़ने से स्कूटी गिरी, पीछे से आ रहे वाहन ने कुचला

परिजनों के अनुसार कविता देवी अपनी बेटी के साथ स्कूटी से पूर्णिया शहर स्थित अपने घर लौट रही थीं. मीरगंज से आगे बहिलवा स्थान के समीप सड़क पर चिकनी मिट्टी होने के कारण स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़ीं. इससे पहले कि वे संभल पातीं, पीछे से तेज गति से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि कविता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और दोनों को तत्काल जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद कविता देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, शिवानी का आपातकालीन वार्ड में इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. हादसे की खबर फैलते ही मृतका के परिचितों और शुभचिंतकों की भी अस्पताल में भीड़ जुट गई. परिजनों ने बताया कि कविता देवी एक न्यूट्रिशन कंपनी में न्यूट्रिशनिस्ट के रूप में कार्यरत थीं. अपने व्यवहार और कार्यकुशलता के कारण वह अपने सहकर्मियों और परिचितों के बीच काफी लोकप्रिय थीं. उनकी असामयिक मौत की खबर से सहकर्मियों और जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है.

ALSO READ : बिहार के इन इलाकों में 2027 तक नहीं खरीद पाएंगे जमीन, सरकार ने जारी किया आदेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel