[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया में Heat Wave से मिलेगी राहत? IMD ने पूर्णिया समेत सीमांचल के जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

पूर्णिया में Heat Wave से मिलेगी राहत? IMD ने पूर्णिया समेत सीमांचल के जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

0
पूर्णिया में Heat Wave से मिलेगी राहत? IMD ने पूर्णिया समेत सीमांचल के जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
पूर्णिया में आज बदल सकता है मौसम
पूर्णिया से अखिलेश चंद्रा की रिपोर्ट.

Purnia Weather Today: पिछले तीन दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे पूर्णिया व सीमांचल के लोगों के लिए राहत की खबर है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को मौसम में बड़े बदलाव के संकेत दिये हैं. विभाग ने पूर्णिया समेत सीमांचल के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना जतायी है. मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

सुबह साफ आसमान, लेकिन दोपहर बाद बदल सकता है मौसम

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तक पूर्णिया का आसमान पूरी तरह साफ नजर आया. मौसम में बदलाव के कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिखे. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन चढ़ने के साथ बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है. दोपहर और शाम के दौरान कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

सीमांचल के जिलों में येलो अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

आईएमडी के मुताबिक पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज आंधी भी चल सकती है. मौसम विभाग ने खुले स्थानों पर जाने से बचने और खराब मौसम के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण नहीं लेने की सलाह दी है.

Purnia Weather Today: बादल और धूप का रहेगा खेल

स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज पूरे दिन आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा. बादलों के बीच धूप भी निकल सकती है. मौसम इंडेक्स के मुताबिक वातावरण में नमी बढ़ने के कारण गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है. यदि पूर्वानुमान सही साबित होता है तो लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिल सकती है.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

गर्मी से परेशान लोगों को राहत का इंतजार

मानसून की सक्रियता के बावजूद पिछले कुछ दिनों से पूर्णिया में तापमान और उमस दोनों बढ़े हुए हैं. ऐसे में लोगों की निगाहें अब आसमान पर टिकी हैं. बारिश होने पर न केवल तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि खेती-किसानी से जुड़े लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी.

Also Read: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel