[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया विवि में स्नातक नामांकन के अजीब रुझान, कॉमर्स में केवल 170 आवेदन, मैथ-फिजिक्स में भी छात्रों का टोटा

पूर्णिया विवि में स्नातक नामांकन के अजीब रुझान, कॉमर्स में केवल 170 आवेदन, मैथ-फिजिक्स में भी छात्रों का टोटा

0
पूर्णिया विवि में स्नातक नामांकन के अजीब रुझान, कॉमर्स में केवल 170 आवेदन, मैथ-फिजिक्स में भी छात्रों का टोटा
पूर्णिया विश्वविद्यालय

Purnia University UG Admission: सीमांचल के उच्च शिक्षा के सबसे बड़े केंद्र पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक (चार वर्षीय यूजी कोर्स) सत्र 2026-30 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है. लेकिन इस बार के जो आंकड़े सामने आए हैं, वे शिक्षाविदों और विश्वविद्यालय प्रशासन को गहरी चिंता में डालने वाले हैं. हैरानी की बात यह है कि जहां विश्वविद्यालय के कुलपति (VC) प्रो. विवेकानंद सिंह स्वयं एक प्रतिष्ठित साइंस बैकग्राउंड से आते हैं, वहीं उनके कार्यकाल में विज्ञान के कोर विषयों और कॉमर्स स्ट्रीम में दाखिला लेने के लिए छात्रों का टोटा (अकाल) पड़ गया है. पूरे प्रमंडल के कॉमर्स कॉलेजों में जहां हजारों सीटें खाली रहने की नौबत है, वहीं महज चार विषयों में ही कुल आवेदनों के आधे से अधिक छात्रों ने दावेदारी ठोंक दी है.

केवल 4 विषयों में 32 हजार से अधिक दावेदार; इतिहास बना पहली पसंद

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सीमांचल के चारों जिलों (पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज) के कुल 63 अंगीभूत (Constituent) एवं संबद्ध (Affiliated) डिग्री कॉलेजों में 60 हजार से अधिक सीटें उपलब्ध हैं. इन सीटों के सापेक्ष कुल 53,854 आवेदन प्राप्त हुए हैं. यानी सीटों की तुलना में करीब 6 हजार से अधिक आवेदन कम आए हैं.

इसके अतिरिक्त, कुल आवेदनों में से 32,689 अभ्यर्थी केवल चार विषयों (इतिहास, राजनीति विज्ञान, हिंदी और भूगोल) में ही समाहित हैं, जो छात्रों के बीच पारंपरिक आर्ट्स विषयों के प्रति बढ़ते क्रेज को दर्शाता है.

विषयवार आवेदनों का पूरा गणित: जानें किस सब्जेक्ट में कितनी है दावेदारी?

वाणिज्य और विज्ञान की खस्ता हालत: पूर्णिया विश्वविद्यालय के मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि 7 जून को आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने तक आए 53,854 आवेदनों का विषयवार वर्गीकरण (Subject-wise Data) कर दिया गया है.

विभिन्न विषयों में छात्रों की रुचि और आवेदनों की संख्या को नीचे दी गई तालिका के माध्यम से स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है:

क्र.सं.स्नातक विषय (UG Honours Subject)प्राप्त कुल आवेदनों की संख्यामांग की स्थिति / रुझान
1.इतिहास (History)11,576टॉपर विषय (सबसे अधिक मांग)
2.राजनीति विज्ञान (Political Science)7,685अत्यधिक लोकप्रिय
3.हिंदी (Hindi)7,366भाषा विषयों में अव्वल
4.भूगोल (Geography)6,062आर्ट्स का पसंदीदा विषय
5.उर्दू (Urdu)3,803मजबूत उपस्थिति
6.गृह विज्ञान (Home Science)3,585छात्राओं की पहली पसंद
7.जंतु विज्ञान (Zoology)3,431साइंस स्ट्रीम में सबसे बेस्ट
8.मनोविज्ञान (Psychology)1,929सामान्य मांग
9.रसायनशास्त्र (Chemistry)1,190औसत आवेदन
10.अंग्रेजी (English)1,057सामान्य मांग
11.अर्थशास्त्र (Economics)999औसत
12.संगीत (Music)915कला क्षेत्र में रुचि
13.समाजशास्त्र (Sociology)839कम रुचि
14.वनस्पति विज्ञान (Botany)814विज्ञान में पिछड़ता विषय
15.दर्शनशास्त्र (Philosophy)684बेहद कम आवेदन
16.भौतिकी (Physics)669चिंताजनक (सीटों से भी कम)
17.गणित (Mathematics)573बेहद खराब स्थिति
18.संस्कृत (Sanskrit)198नाममात्र के छात्र
19.वाणिज्य (Commerce/B.Com)170सबसे बड़ा झटका (महा-टोटा)
20.अन्य विषय (Other Subjects)1,193
कुल योग (Total Applications)53,854कुल उपलब्ध सीटें: 60,000+

करियर काउंसलिंग की कमी आ रही सामने:

शिक्षाविदों का मानना है कि कॉमर्स (वाणिज्य) में पूरे प्रमंडल से महज 170 आवेदन आना और गणित-भौतिकी जैसे महत्वपूर्ण विषयों में 600 के आसपास सिमट जाना यह साबित करता है कि सीमांचल के ग्रामीण इलाकों के छात्रों में आधुनिक और रोजगारपरक विषयों को लेकर उचित गाइडेंस (करियर काउंसलिंग) का घोर अभाव है.

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 7 जून की समय सीमा खत्म होने के बाद अब डेटा का स्क्रूटनी (जांच) कार्य शुरू कर दिया गया है. इसके तुरंत बाद मेधा सूची (First Merit List) जारी की जाएगी. हालांकि, कम आवेदनों को देखते हुए यह साफ है कि साइंस और कॉमर्स की अधिकांश सीटें इस बार भी खाली रह जाएंगी, जबकि इतिहास और राजनीति विज्ञान में कड़े कशमकश के बीच दाखिला होगा. विश्वविद्यालय के मीडिया विंग ने छात्रों को सलाह दी है कि वे कट-ऑफ और नामांकन की अगली तिथियों के लिए लगातार विवि की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें.

पूर्णिया की ख़बरों को पढने के लिए क्लिक करें !

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel