[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया विश्वविद्यालय में PAT परीक्षा में देरी पर फूटा छात्रों का गुस्सा: परीक्षा नियंत्रक का घेराव कर सौंपा ज्ञापन, तारीख घोषित करने की मांग

पूर्णिया विश्वविद्यालय में PAT परीक्षा में देरी पर फूटा छात्रों का गुस्सा: परीक्षा नियंत्रक का घेराव कर सौंपा ज्ञापन, तारीख घोषित करने की मांग

0
पूर्णिया विश्वविद्यालय में PAT परीक्षा में देरी पर फूटा छात्रों का गुस्सा: परीक्षा नियंत्रक का घेराव कर सौंपा ज्ञापन, तारीख घोषित करने की मांग
ज्ञापन सौंपते छात्र

आवेदन के कई महीने बाद भी शिथिल पड़ा है विभाग, छात्रों का भविष्य अधर में

पीएचडी में नामांकन की आस लगाए बैठे छात्रों का कहना है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन की सुस्ती के कारण उनका शैक्षणिक सत्र लगातार पिछड़ता जा रहा है. शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे शोधार्थी सह छात्र नेता रवि गुप्ता ने बताया कि पैट (Ph.D. Admission Test) 2024 एवं पैट 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए हुए कई महीने का लंबा समय बीत चुका है. विश्वविद्यालय द्वारा फॉर्म भरवाकर मोटी फीस तो जमा करा ली गई, लेकिन अब तक लिखित परीक्षा की रूपरेखा और तिथि निर्धारित नहीं की गई है. परीक्षा न होने से उच्च शिक्षा और अनुसंधान (रिसर्च) के क्षेत्र में करियर बनाने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य पूरी तरह अधर में लटका हुआ है.

छात्र नेताओं ने दी चेतावनी: जल्द घोषित नहीं हुई तारीख तो ठप होगा विश्वविद्यालय

ज्ञापन सौंपने के दौरान छात्र नेता नीतीश कुमार पासवान और चंदन कुमार ने विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि राजभवन और शिक्षा विभाग के सख्त निर्देशों के बाद भी पूर्णिया विश्वविद्यालय सत्रों को नियमित करने में नाकाम साबित हो रहा है. मौके पर मौजूद शोधार्थी डीएम कुमार, कुंदन कुमार नंदन, विकास कुमार और विकास कुमार नंदन सहित अन्य छात्रों ने दो टूक कहा कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आगामी एक सप्ताह के भीतर परीक्षा की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की, तो छात्र उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और विश्वविद्यालय मुख्यालय के मुख्य द्वार को पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा.

परीक्षा नियंत्रक ने दिया आश्वासन, जल्द जारी होगा शेड्यूल

छात्रों के कड़े रुख और ज्ञापन को स्वीकार करने के बाद पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने शिष्टमंडल को शांत कराया. उन्होंने तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से हुई देरी की बात स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय इस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है. परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, पैट 2024 और 2025 की लिखित परीक्षा के सफल संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और प्रश्न पत्रों की तैयारी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का पूरा शेड्यूल और गाइडलाइंस जारी कर दी जाएंगी.

पूर्णिया से अभिषेक भास्कर की रिपोर्ट:

Previous article एनिमल में Bobby Deol को कैसे मिला विलेन अबरार का रोल, सालों बाद किया खुलासा
Next article शॉर्ट सर्किट से पिपरा एसबीआई शाखा में लगी आग
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel