[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया फार्मर रजिस्ट्री में पूर्णिया सूबे में चौथे पायदान पर पहुंचा

फार्मर रजिस्ट्री में पूर्णिया सूबे में चौथे पायदान पर पहुंचा

0
फार्मर रजिस्ट्री में पूर्णिया सूबे में चौथे पायदान पर पहुंचा

पूर्णिया. प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार की अध्यक्षता में पदाधिकारियों के साथ एक बैठक महानंदा सभागार में हुई. बैठक में जिलाधिकारी ने 19 मई को आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की तथा शनिवार को किसान पंजीकरण मेगा कैम्प के अद्मतन कार्यों एवं जनगणना 2027 तथा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणि- करण के कार्यों की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. प्रगति संतोषजनक पाया गया.फार्मर रजिस्ट्री में पूर्णिया जिले का बिहार के रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है.जनगणना 2027 के कार्यो का निष्पादन गुणवत्तापूर्ण निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा कराने का निर्देश सभी संबंधित नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी तथा संबंधित कर्मियों को दिया गया. पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कार्यों में तेजी लाने तथा तय समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अपर समाहर्ता, राजस्व श्री रवि राकेश, आपदा प्रबंधन श्री सुजय सिंह, विभागीय जांच श्री विनय कुमार, विधि व्यवस्था श्री राजकुमार गुप्ता, रवि शंकर उरांव जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया श्री श्वेतम दीक्षित, निदेशक डीआरडीए ,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उद्योग महाप्रबंधक तथा सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी मौजूद थे और प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel