[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया मंडी में बारिश और रविवार की छुट्टी से सुस्त पड़ा बाजार, मक्का से लेकर दाल तक की लिवाली कमजोर

पूर्णिया मंडी में बारिश और रविवार की छुट्टी से सुस्त पड़ा बाजार, मक्का से लेकर दाल तक की लिवाली कमजोर

0
पूर्णिया मंडी में बारिश और रविवार की छुट्टी से सुस्त पड़ा बाजार, मक्का से लेकर दाल तक की लिवाली कमजोर
Mandi Bhav

Purnia Mandi: पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट. बिहार की बड़ी कृषि मंडियों में शामिल Gulabbagh Mandi में रविवार को कारोबार सुस्त रहा. रविवार की साप्ताहिक छुट्टी और शनिवार देर शाम हुई बारिश का असर मंडी की गतिविधियों पर साफ नजर आया. मंडी में छिटपुट आवक तो हुई, लेकिन बाजार में सामान्य दिनों जैसी चहल-पहल नहीं दिखी. कारोबारियों के अनुसार लिवाली कमजोर रहने से कई प्रतिष्ठानों ने आधे दिन में ही काम समेट लिया.

मंडी में सबसे अधिक कारोबार होने वाली मक्का की आवक भी सामान्य से कम रही. व्यापारियों का कहना है कि बारिश और मौसम में बदलाव के कारण ग्रामीण इलाकों से माल लेकर आने वाले वाहनों की संख्या घटी. इसके अलावा खरीदारों की सक्रियता कम रहने से खरीद-बिक्री का माहौल फीका रहा. हालांकि राहत की बात यह रही कि अधिकांश जिंसों के दाम स्थिर बने रहे और बाजार में किसी बड़ी तेजी या गिरावट का असर नहीं दिखा.

मक्का, गेहूं और चावल के भाव रहे सामान्य

गुलाबबाग मंडी में मक्का का अधिकतम भाव 2060 रुपये प्रति क्विंटल और न्यूनतम 1920 रुपये दर्ज किया गया. गेहूं 2470 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका. चावल मंसूरी का भाव 3250 से 3400 रुपये रहा जबकि अरवा मोटा चावल 3050 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा. बासमती चावल का बाजार स्थिर रहा और इसका भाव 12500 से 13000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

दाल और तेलहन बाजार में भी नहीं आयी तेजी

दलहन बाजार में मसूर दाल 5550 से 6750 रुपये और चना दाल 5550 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी. अरहर दाल का अधिकतम भाव 14500 रुपये तक पहुंचा जबकि मूंग दाल 9540 से 9600 रुपये के बीच रही. तेलहन बाजार में काला सरसों 6800 से 7100 रुपये और पीला सरसों 7300 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. सरसों तेल 15 लीटर टिन का भाव 2070 से 2470 रुपये दर्ज किया गया.

सब्जी बाजार में भी मिला मिला-जुला असर

आलू का भाव 550 से 850 रुपये प्रति क्विंटल रहा जबकि प्याज 1600 से 1800 रुपये के बीच बिका. लहसून के दाम में गुणवत्ता के अनुसार बड़ा अंतर देखने को मिला और इसका भाव 5300 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा.

Also Read: हर 3 महीने पर उद्योगपतियों के साथ होगी बैठक, बिहार में निवेश बढ़ाने को लेकर सम्राट चौधरी ने बताया पूरा प्लान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel