[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया गुलाबबाग मंडी में मक्का की जोरदार खरीद, कारोबारियों ने जताई कीमत बढ़ने की उम्मीद

पूर्णिया गुलाबबाग मंडी में मक्का की जोरदार खरीद, कारोबारियों ने जताई कीमत बढ़ने की उम्मीद

0
पूर्णिया गुलाबबाग मंडी में मक्का की जोरदार खरीद, कारोबारियों ने जताई कीमत बढ़ने की उम्मीद

Purnia Gulabbagh Mandi : बिहार की सबसे बड़ी कृषि मंडियों में शुमार पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में बुधवार को मक्का की बिकवाली काफी मजबूत रही. हालांकि कीमतों में बड़ा उछाल नहीं दिखा, लेकिन लगातार बढ़ रही आवक और बाहरी राज्यों से बढ़ती मांग ने कारोबारियों के चेहरे पर उत्साह ला दिया है. मंडी में किसानों की आवाजाही बढ़ने से पूरे दिन चहल-पहल बनी रही और मक्का कारोबार सबसे अधिक चर्चा में रहा.

हरियाणा और साउथ इंडिया से बढ़ी मांग

मक्का कारोबारियों के अनुसार हरियाणा समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों से मक्का की मांग बढ़ने लगी है. इसका सीधा असर गुलाबबाग मंडी के कारोबार पर दिखाई दे रहा है. कारोबारी सुनील कुमार बताते हैं कि आने वाले दिनों में बाहरी बाजारों की मांग और बढ़ सकती है, जिससे मक्का की कीमतों में तेजी की संभावना बन रही है.

बुधवार को मंडी में सुपर क्वालिटी मक्का का भाव 2140 रुपये से 2200 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया. सामान्य गुणवत्ता वाले मक्का की खरीदारी भी अच्छी मात्रा में हुई.

किसानों को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

मक्का की मजबूत बिकवाली को देखते हुए किसानों में भी उत्साह है. कारोबारियों का मानना है कि यदि बाहरी मांग इसी तरह बनी रही तो आने वाले दिनों में किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकता है. फिलहाल मंडी में मक्का की आवक लगातार बढ़ रही है और खरीदार भी सक्रिय बने हुए हैं.

दलहन और तिलहन बाजार में भी रही हलचल

गुलाबबाग मंडी में अरहर दाल सबसे महंगी रही. इसका अधिकतम भाव 14500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा. मूंग दाल 9540 से 9600 रुपये और मसूर दाल 5550 से 6750 रुपये प्रति क्विंटल के बीच कारोबार करती रही. वहीं काला सरसों 6800 से 7400 रुपये और पीला सरसों 7300 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकता रहा.

जानिए आज का प्रमुख बाजार भाव

मक्का 1930 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल, गेहूं 2470 से 2550 रुपये, मंसूरी चावल 3250 से 3400 रुपये और बासमती चावल 12500 से 13000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिके. वहीं प्याज का भाव 1600 से 1800 रुपये और लहसुन 5300 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया.

कारोबारियों की नजर अब अगले कुछ दिनों की मांग पर टिकी है, क्योंकि बढ़ती खरीदारी के बीच मक्का बाजार में तेजी की संभावना लगातार मजबूत होती दिख रही है.

Also Read: CM सम्राट चौधरी ने किया प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 का शुभारंभ, बोले- हमारे बच्चे जहां जाएंगे वहां टॉप करेंगे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel