[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ग्रेटर ने लगाया डायबिटीज अवेयरनेस कैंप

लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ग्रेटर ने लगाया डायबिटीज अवेयरनेस कैंप

0
लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ग्रेटर ने लगाया डायबिटीज अवेयरनेस कैंप

पूर्णिया. लायंस क्लब ऑफ पूर्णियां ग्रेटर की ओर से ध्रुव उद्यान परिसर में निःशुल्क डायबिटीज अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब प्रेसिडेंट पंकज कुमार कर रहे थे. इस मौके पर क्लब प्रेसिडेंट पंकज कुमार ने कहा कि हमारे क्लब द्वारा समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जो जनहित में होते हैं और उसी श्रृंखला की कड़ी के रूप में आज का कार्यक्रम हुआ जो पूर्णतः मानवता के प्रति समर्पित है. शिविर में कुल एक सौ पैंतीस लोगों की जांच की गई. इसमें वजन जांच,ब्लड प्रेशर जांच और शुगर लेवल की जांच की गई. मौके पर दो डायटिशियन क्रमश: अनीसा राज और रिजवाना आजमी मौजूद रहीं. अनीसा राज ने बढ़े हुए शुगर लेवल वाले को सलाह दी कि संतुलित जीवन शैली और खान पान से ही हमलोग बेहतर जिंदगी जी सकते हैं. उन्होंने कहा कि आज की तारीख में बाजारू और तैलीय भोजन ही सभी बीमारियों को जन्म देते हैं. कार्यक्रम में माता बिमला देवी नर्सिंग कॉलेज की टीम की सराहनीय भूमिका रही.कॉलेज के डायरेक्टर एवं क्लब सेक्रेटरी मनोरंजन कुमार पूरे कार्यक्रम में लगातार सक्रिय रहे. कार्यक्रम को सुंदर और सफल बनाने में क्लब के वरिष्ठ अधिकारी नंदकिशोर जायसवाल,उदय शंकर प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौधरी उर्फ भोला प्रसाद चौधरी,स्वयंसेवी अनंत कुमार, सुधीर चौधरी, संजीव सिंह सहित अनेक समाजसेवी की उपस्थिति थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel