पूर्णिया में मौसम का डबल गेम, सुबह बादल और बारिश के आसार, दिन चढ़ते ही सताने लगती है गर्मी

Purnea Weather Update: आखिर पूर्णिया में बारिश कब होगी. मौसम विभाग अलर्ट जारी कर रहा है, आसमान में बादल भी छा रहे हैं, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा दे रही है.

By Pratyush Prashant | June 28, 2026 7:35 AM

पूर्णिया से अखिलेश चंद्रा की रिपोर्ट

Purnea Weather Update: पूर्णिया में इन दिनों मौसम मानो आंख-मिचौली का खेल खेल रहा है. सुबह आसमान में घने बादल, बारिश की उम्मीद और ठंडी हवाओं का एहसास होता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, तेज धूप और उमस लोगों की मुश्किलें बढ़ा देती है. रविवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. अहले सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही. मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लेकिन अब तक झमाझम बारिश का इंतजार खत्म नहीं हो सका है.

बादल आते हैं, लेकिन बारिश नहीं होती

पूर्णिया और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार रविवार को भी जिले में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं. आसमान में बादल छाए रहने और मौसम में नमी बढ़ने के बावजूद लोग अब तक अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं.

हालांकि, पिछले कुछ दिनों से यही स्थिति बनी हुई है. सुबह बादल छाते हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद तेज धूप निकल आती है और उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर देती है.

भरत तिवारी को लगी थीं 5 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, जानिए शरीर के किन-किन हिस्सों में मिले बुलेट के निशान.

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्णिया समेत आसपास के जिलों के लिए बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के दौरान गरज के साथ बारिश हो सकती है.

इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना भी जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

Purnea Weather Update: गर्मी और उमस से लोग परेशान

बारिश नहीं होने के कारण भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम देखी जा रही है. किसान भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि मानसून की सक्रियता खेती-किसानी के लिए बेहद जरूरी है.

फिलहाल, पूर्णिया के लोगों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं. अब देखना होगा कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान कब हकीकत में बदलता है.

ये भी पढ़ें: मुहर्रम जुलूस में तलवारबाजी के दौरान युवक के सिर में घुसी तलवार, घंटों चला ऑपरेशन

ये भी पढ़ें: भरत तिवारी को लगी थीं 5 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, जानिए शरीर के किन-किन हिस्सों में मिले बुलेट के निशान