[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया में सुबह खिली धूप, लेकिन IMD का यलो अलर्ट, आज भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

पूर्णिया में सुबह खिली धूप, लेकिन IMD का यलो अलर्ट, आज भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

0
पूर्णिया में सुबह खिली धूप, लेकिन IMD का यलो अलर्ट, आज भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
पूर्णिया में सुबह खिली धूप

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट

Purnea Weather Today: सुबह उठकर अगर आपने साफ आसमान देखा है तो यह मत समझिए कि आज मौसम मेहरबान रहेगा. पूर्णिया में गुरुवार की सुबह भले ही धूप खिली है और बादल नजर नहीं आ रहे, लेकिन मौसम विभाग ने जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. दोपहर के बाद मौसम अचानक करवट ले सकता है. भारी बारिश, 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवा और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

सुबह साफ आसमान, लेकिन दोपहर बाद बदल सकता है मौसम

गुरुवार सुबह पूर्णिया में मौसम पूरी तरह सामान्य दिख रहा है. आसमान साफ है, हवा भी शांत है और बारिश के कोई संकेत फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं. हालांकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान कुछ और ही कहानी बता रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार दिन चढ़ने के साथ मौसम तेजी से बदल सकता है. जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है.

50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

आईएमडी के मुताबिक पूर्णिया और आसपास के इलाकों में तेज आंधी के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. ऐसे मौसम में पेड़ों के नीचे खड़े होने, खुले मैदान में रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

अगर जरूरी काम से बाहर निकलना हो तो मौसम की स्थिति पर नजर रखें और बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

वज्रपात का भी खतरा, किसानों और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

बारिश के साथ वज्रपात की संभावना को देखते हुए ग्रामीण इलाकों और खेतों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. खुले खेत, जलाशय और ऊंचे स्थानों पर इस दौरान जाने से बचना चाहिए.

मौसम विभाग की चेतावनी ऐसे समय में आई है जब मानसून पूरे क्षेत्र में सक्रिय बना हुआ है और मौसम तेजी से बदल रहा है.

ये भी पढ़ें: कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में

7 जुलाई तक लगातार बारिश के आसार

पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार जिले में फिलहाल बारिश से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं. अनुमान है कि 7 जुलाई तक रुक-रुक कर झमाझम बारिश होती रहेगी.

इस दौरान कई बार गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव और यातायात प्रभावित होने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं.

बाहर निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर देखें

मौसम विभाग के यलो अलर्ट का मतलब है कि मौसम सामान्य से अधिक खराब हो सकता है. इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, मौसम का ताजा अपडेट देखते रहें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें.

अगर मौसम अचानक बिगड़ता है तो सुरक्षित स्थान पर रहें और बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें.

पटना: MLC पद की शपथ लेने के बाद पवन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel