[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन के लिए आए 55 हजार आवेदन, कला संकाय में सबसे अधिक रुचि

पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन के लिए आए 55 हजार आवेदन, कला संकाय में सबसे अधिक रुचि

0
पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन के लिए आए 55 हजार आवेदन, कला संकाय में सबसे अधिक रुचि
पूर्णिया विश्वविद्यालय

Purnea University Admission: पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन को लेकर छात्रों का उत्साह देखने को मिला है. विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने तक करीब 55 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं.

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यूजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून रात 11:59 बजे तक निर्धारित थी. निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी गई.

समर्थ नोडल अधिकारी प्रो. सुमन सागर ने बताया कि विश्वविद्यालय को लगभग 55 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं. वहीं विश्वविद्यालय के मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की गई और छात्रों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है.

सीमांचल के 63 कॉलेजों में 60 हजार से अधिक सीटें

पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत सीमांचल क्षेत्र के 63 डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए 60 हजार से अधिक सीटें उपलब्ध हैं. ऐसे में अधिकांश अभ्यर्थियों को नामांकन का अवसर मिलने की संभावना है.

कला संकाय में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार छात्रों की सबसे अधिक रुचि कला संकाय में देखने को मिली है. बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने कला संकाय के विभिन्न विषयों को प्राथमिकता दी है, जिसके कारण इस संकाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने की संभावना है.

वहीं विज्ञान और वाणिज्य संकाय में अपेक्षाकृत कम आवेदन आने के कारण इन विषयों में नामांकन की प्रक्रिया अपेक्षाकृत सहज रहने की उम्मीद जताई जा रही है.

विश्वविद्यालय प्रशासन अब आवेदन प्रक्रिया के बाद मेरिट सूची तैयार करने और नामांकन की अगली प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुट गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel