[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया Purnea Airport Update: अब दिल्ली से हैदराबाद तक उड़ान, Star Air और IndiGo से हर महीने हजारों यात्री कर रहे सफर

Purnea Airport Update: अब दिल्ली से हैदराबाद तक उड़ान, Star Air और IndiGo से हर महीने हजारों यात्री कर रहे सफर

0
Purnea Airport Update: अब दिल्ली से हैदराबाद तक उड़ान, Star Air और IndiGo से हर महीने हजारों यात्री कर रहे सफर

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट :

पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू होने के बाद अब लोगों को बड़े शहरों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय कर दूसरे एयरपोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है. व्यापार, शिक्षा, नौकरी और इलाज के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिल रहा है.

स्टार एयर अहमदाबाद और कोलकाता के लिए नियमित सेवा दे रही है. वहीं इंडिगो एयरलाइन्स दिल्ली, हैदराबाद और कोलकाता तक यात्रियों को जोड़ रही है. एयर सेवा शुरू होने के बाद सीमांचल क्षेत्र के व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी देखने को मिल रही है.

Star Air की इन शहरों के लिए नियमित उड़ान

पूर्णिया एयरपोर्ट से Star Air की फ्लाइट संख्या S-5618/619 अहमदाबाद के लिए संचालित हो रही है. यह फ्लाइट सुबह 8.45 बजे अहमदाबाद से पूर्णिया पहुंचती है और दोपहर 1.05 बजे वापस अहमदाबाद के लिए उड़ान भरती है.

इसके अलावा फ्लाइट संख्या S-5620/621 कोलकाता रूट पर संचालित हो रही है. यह फ्लाइट दोपहर 12.25 बजे कोलकाता से पूर्णिया पहुंचती है, जबकि सुबह 9.25 बजे पूर्णिया से कोलकाता के लिए रवाना होती है.

IndiGo से दिल्ली और हैदराबाद की कनेक्टिविटी

इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E-7924/7925 कोलकाता रूट पर सेवा दे रही है. यह फ्लाइट सुबह 11.20 बजे कोलकाता से पूर्णिया पहुंचती है और 11.55 बजे वापस कोलकाता के लिए उड़ान भरती है.

दिल्ली रूट पर फ्लाइट संख्या 6E-6559/6560 दोपहर 1 बजे पूर्णिया पहुंचती है और 1.55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है. वहीं हैदराबाद के लिए फ्लाइट संख्या 6E-5935/5936 दोपहर 3 बजे पूर्णिया आती है और 3.55 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरती है.

बढ़ रही यात्रियों की संख्या

पूर्णिया एयरपोर्ट से लगातार मिल रही सुविधाओं के कारण यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. लोगों का मानना है कि आने वाले समय में यदि और शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू होती है तो सीमांचल क्षेत्र का विकास और तेज होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel