[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन तय समय सीमा के अंदर करें

आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन तय समय सीमा के अंदर करें

0
आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन तय समय सीमा के अंदर करें

समीक्षा बैठक में प्रभारी डीएम ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश पूर्णिया. प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक महानंदा सभागार में हुई.प्रभारी जिला पदाधिकारी ने जिले में संचालित किसान पंजीकरण, 19 मई 2026 (मंगलवार) को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर तथा पूर्व में राजस्व महा अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उक्त कार्यक्रमों तथा राजस्व महा अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर सुनिश्चित करें. बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के माध्यम से जनजातीय बहुल गांवों में 18 मई से 25 मई 2026 तक जनभागीदारी अभियान चलाया जाएगा. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी 18 मई को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में करेंगे. इस अभियान के तहत पूर्णिया जिला के 31 अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों में 19 मई से 25 मई 2026 तक शिविर का आयोजन किया जाएगा.शिविर में विभिन्न सेवाओं के लिए संबंधित नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर उसका त्वरित निष्पादन करते हुए सेवाओं से सम्बन्धी प्रमाणपत्रों का वितरण किया जाएगा.शिविर में मेडिकल कैम्प के माध्यम से संबंधित नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. कैम्प के दौरान दिनांक 19 मई से 25 मई 2026 तक पूर्व से चिन्हित सेवा केंद्रों पर जनसुनवाई के माध्यम से अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से समस्याएं प्राप्त की जाएंगी ।प्राप्त समस्याओं का त्वरित निष्पादन कराया जाएगा. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ सहजता से सुलभ कराया जाएगा. प्रभारी जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संचालित उक्त सभी जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शिविरों में प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन तय समय-सीमा में करना सुनिश्चित करें. उक्त कार्यों में किसी भी प्रकार कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.बैठक में अपर समाहर्ता, राजस्व, विधि व्यवस्था,जिला कृषि पदाधिकारी,जिला कल्याण पदाधिकारी,जिला लेखागार पदाधिकारी,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,श्रम अधीक्षक तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel