[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया होली को लेकर घरों में हो रही मेहमानवाजी की तैयारी, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

होली को लेकर घरों में हो रही मेहमानवाजी की तैयारी, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

0
होली को लेकर  घरों में हो रही मेहमानवाजी की तैयारी, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

होली की अंतिम खरीदारी को लेकर बाजारों में दिख रही है खूब चहल पहल

शहर में गांवों से भी पहुंच रहे खरीदार, खरीद रहे पुए और पकवान की सामग्री

पूर्णिया. होली जैसे रंगों के पर्व को लेकर शहर के घरों में मेहमानवाजी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. हर कोई चाहता है कि मेहमानों के स्वागत में कुछ स्पेशल हो. इसके नजरिये से घरों में न केवल पारंपरिक पकवान बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियां जुटायी जा रही हैं. कोशिश यह की जा रही है कि खास डिशेज से साथ मेहमानों का स्वागत भी खास तरीके से हो. इसके लिए दही भल्ले मालपुआ और समोसे कोभी मेन्यू में शामिल किया जा रहा है. होली थीम पर आधारित घरों की सजावट के लिए क्लॉथपर्दे और कुशन कवर खरीदे जा रहे हैं जबकि रिश्तेदारों और दोस्तों को देने के लिए पारंपरिक मिठाई और नमकीन के गिफ्ट हैंपर्स भी खरीदे जा रहे हैं. यही वजह है कि सभी आइटमों की खरीदारी को फाइनल टच दिया जा रहा है जिससे बाजारों में रौनक बढ़ गई है. शहर ही नहीं गांवों के लोग भी बाजारों में नजर आने लगे हैं. दरअसल, रंगों का पर्व कहे जाने वाले होली को लेकर शहर के हर घर में उमंग और उत्साह चरम पर है. मेहमानों के स्वागत के लिए पारंपरिक पकवानों व मिठाइयों को बनाने की तैयारी चल रही है. इसमें घर की महिलाओं की अहम भूमिका रही हैं. वे गुजिया, मालपुआ, दही बड़े, और नमकीन मठरी जैसे व्यंजन बनाने की तैयारी में हैं. इसके लिए मावा,मैदा,चीनी,सूजी और सूखे मेवे खरीदे जा रहे हैं. होली की स्पेशल ठंडाई के लिए बादाम, सौंफ, तरबूज के बीज, काली मिर्च, इलायची और केसर जैसे ”””” ठंडाई मसाला जुटाएजा रहे हैं. कई घरों में नारियल लड्डू, बेसन लड्डू, गुलाब जामुन, खस्ता कचौड़ी आदि के मीनू बनाए गये हैं. कहते हैं रंगों के इस उत्सव में ये आइटम खास होते हैं जो पारंपरिक व्यंजनों में शामिल हैं. महिलाओं का कहना है कि घर के बने ये आइटम सेहतमंद और ज्यादा जायकेदार होते हैं. इतना ही नहीं, त्योहार पर बाजार में यह व्यंजन महंगे दाम पर बिकते हैं. इसलिए लोग घरों में तैयार किए गए आइटमों का भरपूर आनंद भी लेते हैं.

आलम यह है कि होली को लेकर बाजारों में चहल-पहल काफी बढ़ गई है. रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद बाजारों में दुकानें खुली रहीं जहां खरीदारों की भीड़ भी देखी गई. शहर के बाजारों में बंद डब्बे वाले मशरुम, गुलाब जामुन, रसगुल्ला की खरीदारी जम कर हो रही है जबकि मैदा सूजी, उड़द दाल, तेल, रिफाइन आदि भी खरीदे जा रहे हैं. वैसे, दुकानदारों की मानें तो होली के इस बाजार में ड्राई फ्रूट्स की डिमांड सबसे ज्यादा है. बाजारों में खुले ड्राईफ्रूट्स के साथ छोटे-छोटे ड्राई फ्रुट के डब्बे भी बाजार में उपलब्ध हैं. यह अलग बात है कि बाजारों में जीवन की व्यस्तता और पकवान बनाने के लिए सामान इकट्ठा करने के झंझट से बचने का भी पूरा जुगाड़ है. इसके लिए लोग बाजार से गुझिया, नमकीन समेत होली में इस्तेमाल होने वाले तमाम आइटम रेडिमेड उपलब्ध हैं और उसकी खरीदारी भी कम नहीं हो रही. काजू, किशमिश, छोहारा को भी मेहमानों केस्वागत की तैयारी में शामिल किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel