[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया 19 व 20 मार्च को हिंदू सम्मेलन सह संतमत सत्संग की तैयारी शुरू

19 व 20 मार्च को हिंदू सम्मेलन सह संतमत सत्संग की तैयारी शुरू

0
19 व 20 मार्च को हिंदू सम्मेलन सह संतमत सत्संग की तैयारी शुरू

बनमनखी. अनुमंडल मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में 19 एवं 20 मार्च को होने वाले हिंदू सम्मेलन सह संतमत सत्संग सनातन समागम की तैयारी को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई .बैठक की अध्यक्षता विहिप के ट्रस्टी सह कार्यक्रम संयोजक शिव शंकर तिवारी ने की.बैठक की शुरुआत राम दरबार के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई.इसके बाद तीन बार ओम एवं 13 बार विजय महामंत्र का जाप किया गया.बैठक में दो दिवसीय संतमत सत्संग एवं हिंदू सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने को लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई. आयोजकों ने बताया कि इस समागम में 20वीं सदी के महान संत महर्षि मेंही महाराज के परम शिष्य पूज्यपाद स्वामी डॉ. निर्मलानंद जी महाराज, पूज्यपाद स्वामी रामलाल जी ब्रह्मचारी तथा विश्व हिंदू परिषद के संत संपर्क प्रमुख वीरेंद्र विमल जी सहित कई संत एवं वक्ता उपस्थित रहेंगे.दो दिवसीय कार्यक्रम में संतों का प्रवचन एवं महात्मा का दर्शन होगा, जिससे श्रद्धालु अपने जीवन को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध कर सकेंगे.बताया गया कि इस समागम में हजारों की संख्या में सत्संग प्रेमी श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, शशि शेखर कुमार, नगर कार्यवाह नीरज कुमार, नवीन कुमार, साजन कुमार, विशाल कुमार, सुधीर कुमार यादव, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, नागो मंडल, गया यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel