[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया प्रेम प्रसंग में शादी के बाद बेटे को बाहर कमाने भेज गर्भवती बहू को मार डाला

प्रेम प्रसंग में शादी के बाद बेटे को बाहर कमाने भेज गर्भवती बहू को मार डाला

0
प्रेम प्रसंग में शादी के बाद बेटे को बाहर कमाने भेज गर्भवती बहू को मार डाला

पूर्णिया के श्रीनगर से रिपोर्ट :

पूर्णिया/श्रीनगर. प्रेम प्रसंग में शादी के तीन महीने में ही बेटे को बाहर कमाने भेजकर गर्भवती बहू की हत्या गला घोंट कर दिये जाने का मामला सामने आया है. केनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झुन्नी कला पंचायत के बलुवा गांव के वार्ड संख्या तीन महाल्दार टोला में हुई इस घटना से सनसनी फैल गयी. घटना के बाद से ससुराल के लोग मौके से फरार हो गये. मृतका का शव फंदे से लटका पाया गया. मृतका की पहचान रवि कुमार की पत्नी मधु कुमारी के रूप में हुई. मृतका मधु गढ़िया बलुआ पंचायत के गढ़िया पासवान टोला निवासी विजय पासवान की बेटी थी. केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल पूर्णिया भेज दिया गया है. लड़की पक्ष के द्वारा आवेदन देने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी इसी साल मार्च महीने में प्रेम-प्रसंग के रूप में हुई थी. मृतका की दादी कंपा देवी व बहन पूजा कुमारी ने बताया कि उन्हें एक ग्रामीण ने मोबाइल पर रविवार को 11 बजे दिन में बेटी के मृत होने की सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे तो लड़की के ससुरालवाले सभी घर से फरार थे. उनकी पुत्री मधु कुमारी का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया. मायका पक्ष ने केनगर थाना पुलिस को सूचना दी. थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया.

बेटे की दूसरी शादी कराने के फेर में ससुरालवालों ने बच्चा गिराने का बनाया था दबाव

केनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत झुन्नी कला पंचायत के बलुवा गांव में ससुराल में मधु कुमारी की हत्या की घटना से पूरा इलाका स्तब्ध है. मायका पक्ष के मुताबिक रवि महाल्दार से इंटर की पढ़ाई के दौरान प्रेम प्रसंग हुआ था. दोनों की सहमति पर शादी कर दी गई थी. शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था परंतु कुछ दिनों पूर्व से ससुरालवालों का रवैया बदला हुआ था. ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे थे. इस बीच जब महिला दो माह की गर्भवती हुई, तो ससुराल वालों ने उस पर बच्चा गिराने का भी मानसिक और शारीरिक दबाव बनाना शुरू कर दिया. ताकि लड़के का दूसरे जगह शादी करवा सके. विवाहिता द्वारा दहेज की मांग पूरी न कर पाने और बच्चे को जन्म देने की जिद के कारण आखिरकार ससुराल वालों ने खौफनाक कदम उठाया और उसकी जान ले ली.

घरवालों की मर्जी से शादी को तैयार नहीं हुई थी मधु

मृतका के परिजनों ने बताया कि लव मैरिज से पहले लड़की के पिता ने लड़की की शादी दूसरे जगह तय कर दी थी. यहां तक कि उस पक्ष को उपहार भी दे चुके थे. लेकिन इसी बीच रवि के प्रलोभन में मधु घर से भाग कर शादी कर ली. परिजन विलाप करते हैं कि मधु अगर घरवालों की बात मान लेती और प्रेम प्रसंग के चक्कर में नहीं फंसती तो आज यह दिन देखने की नौबत नहीं आती.

पति के बाहर जाने के बाद बढ़ गयी प्रताड़ना

मधु के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. कुछ दिनों पूर्व मधु के पति रवि कुमार पासवान को जोर जबरदस्ती ससुरालजनों ने कमाने हेतु बाहर भेज दिया. मृतका के पति बाहर कमाने जाने के बाद से और प्रताड़ित करने लगे थे. घर से मारपीट कर घर से निकाल देने का धमकी लगातार दी जा रही थी. इतना कहते-कहते दादी कंपा देवी, बहन पूजा कुमारी ,माता बीरमा देवी कलप-कलप कर रोने लगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel