[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया Purnia, आंधी में तार गिरे तो 11 दिन से नहीं आयी बिजली, लोगों का फूटा गुस्सा, जाम व नारेबाजी

Purnia, आंधी में तार गिरे तो 11 दिन से नहीं आयी बिजली, लोगों का फूटा गुस्सा, जाम व नारेबाजी

0
Purnia, आंधी में तार गिरे तो 11 दिन से नहीं आयी बिजली, लोगों का फूटा गुस्सा, जाम व नारेबाजी

पूर्णिया के केनगर से मो. शहजादा हसन की रिपोर्ट,

पूर्णिया जिले के नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या13 अंतर्गत चरैया रहिका कुशवाहा टोला स्थित गांधी चौक चरैया रहिका में बीते 29 अप्रैल की सुबह 9 बजे आयी तेज आंधी बारिश में बिजली का तार टूट जाने से क्षेत्र में पिछले 11 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. लगातार अंधेरे में रहने से परेशान स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार की सुबह फूट पड़ा. ग्रामीणों ने चरैया रहिका से जगैली जाने वाली मुख्य सड़क पर बांस-बल्ली लगाकर सड़क जाम कर दिया और विद्युत विभाग के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस संबंध में केनगर जेई अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मैं दो दिन के पदभार में आया हूं, जांच कराकर जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर दिया जायेगा. इधर, विरोध प्रदर्शन के दौरान जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. करीब एक घंटे तक जाम रहने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय बुद्धिजीवियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. ग्रामीणों ने बताया कि टूटे हुए बिजली तार छह खंभों पर लटक रहे हैं, जिससे पूरे कुशवाहा टोला, मलिनियां मुसहरी और आसपास के क्षेत्रों में रात के समय गहरा अंधेरा छाया रहता है. इससे बच्चों की पढ़ाई पर भी गंभीर असर पड़ रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों को फोन कर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के कारण अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel