[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती

सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती

0
सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती

पूर्णिया. पूर्णिया लोकसभा सीट के लिए आगामी चार जून को पूर्णिया कॉलेज परिसर में होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गयी है. सोमवार को डीएम कुंदन कुमार ने एआरओ, कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों तथा वरीय पदाधिकारियों के साथ मतगणना को लेकर अबतक की तैयारियों की समीक्षा की. डीएम ने मतगणना स्वच्छ एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने मतगणना हॉल में प्रकाश की व्यवस्था करने, प्रत्येक मतगणना टेबल पर बैरिकेट्स के लिए पारदर्शी सामग्री के लिए तार-जाल से मजबूती के साथ निर्माण करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही प्रत्येक मतगणना हॉल में बड़ा ब्लैक बोर्ड (व्हाइट बोर्ड) की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. ब्लैक बोर्ड पर उम्मीदवारों के नाम और राउंड नंबर पहले से अंकित होगा. डीएम ने ईवीएम स्ट्रांग रूम की कड़ी निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि पर्यवेक्षकों, रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, उम्मीदवारों या उनके एजेंटों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला जायेगा. इसकी वीडियोग्राफी भी होगी. बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक, डीआरडीए, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था तथा सभी एआरओ, कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाये जायेंगे

मतगणना केंद्र पर विधानसभावार मतगणना कक्ष बनाये जा रहे हैं. सभी छह विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल छह कमरे होंगे. सभी कमरों में काउंटिंग के लिए 14-14 टेबल लगाये जायेंगे. इसके अलावा आरओ के लिए एक तथा पोस्टल बैलेट गिनती के लिए एक अलग से टेबल लगाए जायेंगे. मीडिया के लिए अलग पंडाल की व्यवस्था रहेगी साथ ही माइकिंग के जरिये मतगणना का अपडेट भी उपलब्ध कराया जायेगा.

प्रातः आठ बजे से मतों की गिनती होगी शुरू

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना शुरू करने के लिए प्रातः आठ बजे का समय निर्धारित किया गया है लेकिन मतगणनाकर्मियों को सुबह पांच बजे तक केंद्र के अंदर प्रवेश कर जाना होगा. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू की जायेगी उसके पश्चात ईवीएम में डाले गये मतों की गणना होगी. इस दौरान स्ट्रांग रूम से गणना कक्ष तक पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मजदूरों द्वारा ईवीएम को ले जाया जायेगा.

मतगणना के लिए कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

इधर निर्वाचन कार्यालय भी ईवीएम संग्रह स्थल पूर्णिया महाविद्यालय में बनाये गये स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करते हुए मतगणना के लिए कर्मियों की तैनाती को लेकर प्रशिक्षण का सिलसिला शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में बीते दिनों मास्टर ट्रेनर के साथ साथ सभी एआरओ के लिए प्रशिक्षण कार्य चला. मिली जानकारी के अनुसार आगामी 29 मई और 3 जून को अन्य मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जायेगा. इसके लिए स्थानीय डॉनबास्को स्कूल का चयन किया गया है जहां उक्त तिथियों को अलग अलग पालियों में मतगणना कर्मियों को ट्रेनिंग दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel