[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया नशा मुक्त समाज के लिए पुलिस व जनता एक साथ, निकाली साइकिल रैली

नशा मुक्त समाज के लिए पुलिस व जनता एक साथ, निकाली साइकिल रैली

0
नशा मुक्त समाज के लिए पुलिस व जनता एक साथ, निकाली साइकिल रैली

साइकिल रैली में शामिल होकर आइजी-एसपी ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

पुलिस सप्ताह का आयोजन

पूर्णिया. आमजनों में नशा के खिलाफ और कानून व्यवस्था के प्रति जागरूक करने के मकसद से पूर्णिया पुलिस प्रशासन द्वारा रविवार से पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. 27 फरवरी तक चलनेवाले पुलिस वीक के पहले दिन पुलिस लाइन पूर्णिया से साइकिल रैली निकाली गयी. रैली को पूर्णिया रेंज के आइजी डॉ. विवेकानंद और एसपी स्वीटी सेहरावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साथ ही आइजी और एसपी स्वीटी सहरावत खुद साइकिल रैली में शामिल हुए. यह रैली पुलिस लाइन से शुरू हुई जो आर एन साह चौक, टैक्सी स्टैंड रोड होते हुए गिरिजा चौक आकर संपन्न हुई. पूरे रास्ते साइकिल सवारों ने नशा छोड़ो, समाज बचाओ जैसे नारों से माहौल को जागरूकता के रंग में रंग दिया. इस रैली में न केवल पुलिस कर्मी बल्कि बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और आमजन शामिल हुए. पुलिस की वर्दी और आम जनता की सिविल ड्रेस एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती दिखी. रैली में स्काउड एंड गाइड के बच्चे भी शामिल थे.

समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाना जरूरी : आइजी

आइजी डॉ. विवेकानंद ने बताया कि पूर्णिया रेंज के सभी जिलों में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. साथ ही एंटी ड्रग्स अभियान को और मजबूत किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस सप्ताह के दौरान समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.एसपी स्वीटी सेहरावत ने जानकारी दी कि पूरे सप्ताह फैंसी मैच, हेल्थ चेकअप कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी. इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में, खासकर जहां ड्रग्स का कारोबार होने की आशंका है, वहां जाकर विशेष एंटी ड्रग्स जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. साइकिल रैली में सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी, साइकिल एसोसिएशन के सदस्य शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel