[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया शीशाबाड़ी में अबतक की सबसे बड़ी होगी पीएम की जनसभा

शीशाबाड़ी में अबतक की सबसे बड़ी होगी पीएम की जनसभा

0
शीशाबाड़ी में अबतक की सबसे बड़ी होगी पीएम की जनसभा

पांच हैंगर में 2.50 लाख लोगों के बैठने के लिए की जा रही व्यवस्था पूर्णिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर यहां युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है. पीएम मोदी चुनापुर सैन्य हवाई अड्डा के समीप नये सिविल इन्क्लेव के नवनिर्मित टर्मिनल भवन का उद्घाटन के बाद शीशाबाड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे.गुलाबबाग जीरोमाइल के समीप शीशाबाड़ी एसएसबी मैदान को अब अंतिम टच दिया जा रहा है. यह अबतक की बिहार में सबसे बड़ी जनसभा होगी. एसएसबी के मैदान में कुल 5 हैंगर में सभा स्थल का निर्माण किया गया है. इसमें करीब 2.50 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है. एसएसबी मैदान के करीब 50 एकड़ जमीन की चारो ओर से घेराबंदी की गयी है. मंच एवं सभा स्थल के निर्माण को लेकर 10 दिन से करीब एक हजार मजदूर दिन-रात लगे हुए हैं. पूर्णिय-कोसी के सात जिलों के आलावा नौगछिया, भागलपुर, खगड़िया आदि जिलों से भी यहां लोगों के आने की संभावना जतायी जा रही है. लोहे के पीलर से 80 फीट लंबा एवं 40 फीट चौड़ा मंच बनाया जा रहा है. मंच से जुड़े सभा स्थल का हैंगर सबसे बड़ा बनाया गया है, जो 132 फीट चौड़ा और 1400 फीट लंबा है. हेलिपैड से मंच तक पहुंचने के लिए एक अस्थायी सड़क बनाया गया है, जहां विशेष वाहन से प्रधानमंत्री पहुंचेंगे. वाहन से पहुंचने वाले लोगों के लिए सभास्थल से पश्चिम जीरोमाइल-कसबा सड़क के पश्चिम में जगह जगह पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. सभा स्थल तक पहुंचने में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की जा रही है. कई जगहों से सभा स्थल तक पहुंचने के लिए रास्ते बनाये गये हैं. गुलाबबाग जीरोमाइल से कसबा के बीच वन-वे ट्राफिक की व्यवस्था की गयी है. जिला प्रशासन ने 13 सितंबर से इस होकर गुजरनेवाले माल वाहक वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel