[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया गुजरात में फैक्ट्री लगवा बिहारियों से मजदूरी करवा रहे हैं पीएम : प्रशांत किशोर

गुजरात में फैक्ट्री लगवा बिहारियों से मजदूरी करवा रहे हैं पीएम : प्रशांत किशोर

0
गुजरात में फैक्ट्री लगवा बिहारियों से मजदूरी करवा रहे हैं पीएम : प्रशांत किशोर

रुपौली. बिहार बदलाव यात्रा के तहत सोमवार को रुपौली के हाईस्कूल मैदान में जनसभा में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एनडीए पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं. आपके बच्चे गुजरात जाकर उन्हीं फैक्ट्रियों में 10-12 हजार रुपये के लिए मजदूरी कर रहे हैं. कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी. छठ के बाद रुपौली या पूर्णिया के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा. बिहार से बाहर गए ऐसे करीब 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है. मैं पिछले तीन सालों से बिहार के गांव-गांव घूम रहा हूं. लोग कह रहे हैं कि 56 इंच सीना के लिए मोदी को वोट दिए, लेकिन उनके अपने बच्चों का सीना 15 इंच का हो गया है. शरीर पर सूती कपड़ा या पैरों में चप्पल नहीं है. इसीलिए आपको अपने बच्चों की चिंता करनी है, कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा. चाहे लालू हों, नीतीश हों या मोदी हों, इस बार नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें. इस बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें इस बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें. जनसभा में जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि रुपौली की जनता ने पिछले करीब 25 साल तक एक ही विधायक देखा है, अब बदलाव की बारी है. इस बार आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट दें. इस सभा की अध्यक्षता जनसुराज के जिलाध्यक्ष बंटी यादव ने की. कार्यक्रम में कुमार नरेंद्र, अमोद मंडल, शंभू मंडल, रवि रौशन आदि ने अहम भूमिका अदा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel