[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया जनता दरबार से लोगों को मिल रहा सुलभ न्याय का लाभ : खेमका

जनता दरबार से लोगों को मिल रहा सुलभ न्याय का लाभ : खेमका

0
जनता दरबार से लोगों को मिल रहा सुलभ न्याय का लाभ : खेमका

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने कहा है कि एनडीए की सरकार में प्रत्येक शनिवार को थाना में जनता दरबार के आयोजन से लोगों को सुलभ न्याय तथा शीघ्र समाधान का लाभ मिल रहा है. विधायक श्री खेमका ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है आम जन की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर हो. ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों या न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. विधायक श्री खेमका पिछले दिनों पूर्णिया सदर थाना में आयोजित जनता दरबार की कार्रवाई का जायजा लेने के बाद ये बातें कही. इस मौके पर उन्होंने आवेदकों की समस्याएं सुनी. इस मौके पर अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी द्वारा जनता दरबार में आए आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया. इसमें भूमि विवाद, पारिवारिक कलह जैसे मामले प्रमुख थे . विधायक ने अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी से सभी मामलों पर निष्पक्ष, पारदर्शी और शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. इस दौरान दो मामलों में दोनों पक्षों की उपस्थिति में आपसी सुलह कराने का प्रयास भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel