[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ठप होने पर सीएचसी में मरीजों ने किया हंगामा

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ठप होने पर सीएचसी में मरीजों ने किया हंगामा

0
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ठप होने पर सीएचसी में मरीजों ने किया हंगामा

कसबा. कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को ऑनलाइन साइट बंद हो जाने से मरीजों की खासी परेशानी हुई. अंत में मरीज हंगामा पर उतर आये और ऑफलाइन से इलाज व दवाई उपलब्ध करवाने की मांग करने लगे. कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि साइट बंद होने के वजह से मरीजों का रजिस्ट्रेशन करवाने में परेशानी हुई है. बाद में मरीजों का इलाज तथा दवा दी गयी है. जानकारी के अनुसार, विभाग के निर्देश पर मंगलवार व शुक्रवार को अस्पताल पहुंचने वाले मरीज को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही उसे डॉक्टर देख सकते है. उस मरीज को काउंटर के माध्यम से दवा उपलब्ध कराई जा सकती है. मंगलवार को अपने इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल पहुंचे मरीज अपने-अपने रजिस्ट्रेशन के लिए पर्ची काउंटर पर कतारबद्ध हो गए. तभी रजिस्ट्रेशन साइट बंद हो गए. घंटों लाइन में खड़े मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा और हंगामा पर उतर आये. ऑफलाइन से पर्ची कटवाने की मांग तथा इलाज व दवा उपलब्ध कराने की मांग करने लगे. डॉ रूखसार बानो तथा डॉ पूनम कुमारी ने बताया कि ऑनलाइन साइट बंद होने की वजह से थोड़ी बहुत परेशानी हुई है लेकिन फिर भी मरीजों का इलाज करवाया जा रहा है. दवा वितरण कर रहे कर्मी विकास कुमार ने बताया कि साइट बंद हो जाने से नंबर से नंबर मैच नहीं हो पा रहे हैं. फोटो. 16 पूर्णिया 20- रजिस्ट्रेशन के लिए कतार में खड़े मरीज.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel