[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में परीक्षा पर चर्चा

अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में परीक्षा पर चर्चा

0
अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में परीक्षा पर चर्चा

बीकोठी. विभागीय आदेशानुसार मध्य विद्यालय ओरलाहा में रविवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस संगोष्ठी का मुख्य थीम परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राहुल कुमार रंजन ने उपस्थित अभिभावकों के बीच विस्तार से चर्चा की. उन्होंने पहले सभी अभिभावकों का स्वागत किया और बताया कि आगामी 12 मार्च से बच्चों की वार्षिक परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसलिए बड़े लक्ष्य को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर बच्चों को बिना मानसिक तनाव के तैयारी करवाएं. उन्होंने बच्चों की नियमित पढ़ाई में अभिभावकों की सक्रिय भूमिका, परीक्षा की तैयारी हेतु मानसिक सहयोग तथा बेहतर स्वास्थ्य व पोषण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि साझी सहभागिता से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है. संगोष्ठी में उपस्थित अभिभावकों ने भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं बच्चों के माता-पिता उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel