[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया जमानत मिलने के बाद पहली बार पहुंचे पप्पू यादव का भव्य स्वागत, जेसीबी से बसाए फूल

जमानत मिलने के बाद पहली बार पहुंचे पप्पू यादव का भव्य स्वागत, जेसीबी से बसाए फूल

0
जमानत मिलने के बाद पहली बार पहुंचे पप्पू यादव का भव्य स्वागत, जेसीबी से बसाए फूल

पूर्णिया एयरपोर्ट पर समर्थकों की जुटी भारी भीड़, ढोल नगाड़े के बीच थिरके लोग

पूर्णिया. जमानत मिलने के बाद पहली बार यहां पहुंचे सांसद पप्पू यादव का समर्थकों और शुभचिंतकों ने भव्य स्वागत किया. सांसद श्री यादव बुधवार को नयी दिल्ली से पूर्णिया एयरपोर्ट उतरे जहां सैकड़ों समर्थक उनके स्वागत के लिए पहुंचे हुए थे. ज्योंहि सांसद एयरपोर्ट से बाहर निकले, समर्थकों ने बुके भेंटकर और फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. खुशी में ढोल-नगाड़े के बीच समर्थक थिरकते नजर आये. इस दौरान समर्थकों ने उन्हें बुके भेंट किया, फूलों की मालाएं पहनाईं और कई जगहों पर जेसीबी मशीनों के जरिए फूलों की बारिश भी कराई गई, जिससे पूरे माहौल में उत्सव जैसा दृश्य बन गया. हजारो संख्या में चार चक्का वाहनो का काफिला सांसद के साथ चल रहे थे. इसके बाद गाड़ियों की लंबे काफिला के साथ सांसद वहां से रोड शो की शक्ल में अपने दफ्तर के लिए निकले. समर्थकों की भीड़ से अभिभूत सांसद खुली गाड़ी में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. सांसद जिन रास्तों से होकर गुजर रहे, जगह -जगह उनका भव्य स्वागत किया गया. फूलों की बारिश की गयी. समर्थक पूर्णिया सांसद जिंदाबाद, बिहार ए शेर जिंदाबाद जैसे नारे लगा रहे थे. सांसद के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी रही. सांसद का काफिला शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जेल रोड स्थित सांसद कार्यालय अर्जुन भवन पहुंचा जहां उनके भव्य स्वागत के लिए समर्थकों की भारी भीड़ जुटी थी. इससे पहले 13 फरवरी को समर्थकों ने सांसद पप्पू यादव को कोर्ट से जमानत मिलते ही पटाखे फोड़े, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया था.

पूर्णिया को विकास की नई दिशा देने के लिए संकल्पित : सांसद

इस मौके पर सांसद पप्पू यादव ने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्णिया की जनता का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.सांसद ने कहा कि पूर्णिया में अमन, शांति और विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.उन्होंने कहा कि वे जाति-धर्म और नफरत की राजनीति से ऊपर उठकर जिले को विकास की नई दिशा देने के लिए लगातार काम करते रहेंगे. समर्थकों की भारी भीड़ के बीच मीडिया से बात करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि परीक्षा छूटने पर बच्चों द्वारा की जा रही आत्महत्या पर गंभीर चितं जताते हुए कहा कि पिछले दिनों मैट्रिक परीक्षा में सिर्फ सात मिनट की देरी होने पर बच्चियों को परीक्षा सेंटर के भीतर दाखिल होने नहीं दिया गया. इस पर दो बच्चियों ने सुसाइड कर लिया. सांसद ने सरकार से इस टाइमिंग को कम से कम 10 मिनट करने की मांग की. उन्होने नीट छात्रा मामले पर कहा कि मैं सभी मामलों से धीरे- धीरे पर्दा उठाऊंगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel