पूर्णिया से रिपोर्ट :
विशेष अवसरों व प्रियजन की स्मृति में पौधा लगाने की लोगों से अपील
पूर्णिया. ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक और शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग और बदलते मौसम के चक्र को देखते हुए अब सिर्फ पर्यावरण पर चर्चा करने का वक्त निकल चुका है. अब धरातल पर कड़े कदम उठाने का समय है. हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें एक बच्चे की तरह पालकर बड़ा करना है. डा. गुप्ता ने कहा कि पूर्णिया को प्रदूषण मुक्त और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी सिर्फ किसी एक संस्था या सरकार की नहीं है, बल्कि यहां के हर एक नागरिक की है. उन्होंने पूर्णिया के हर वर्ग और हर उम्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ या किसी प्रियजन की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी लें.