[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया कड़ाके की ठंड के बीच होगा आज न्यू ईयर सेलिब्रेशन

कड़ाके की ठंड के बीच होगा आज न्यू ईयर सेलिब्रेशन

0
कड़ाके की ठंड के बीच होगा आज न्यू ईयर सेलिब्रेशन

पूर्णिया. अगर आप अहले सुबह नये साल का जश्न मनाने के लिए निकल रहे हैं तो गर्म कपड़ों से लैस होकर निकलिए. सुबह से शाम तक तेज हवा और कनकनी परेशान कर सकती है. साल के आखिरी दिन मंगलवार 31दिसम्बर की दोपहर तीन घंटे के लिए निकली धूप ने ठंड से काफी हद तक राहत दी पर बुधवार एक जनवरी को कड़ाके की ठंड के बीच न्यू ईयर सेलिब्रेशन होगा. मौसम विभाग की मानें तो तीन जनवरी तक कड़ाके की ठंड के कारण कोल्ड वेव जैसी नौबत आ सकती है. इस बीच सर्द पछुआ हवा की तेज रफ्तार के कारण तापमान भी लुढ़क सकता है. पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मौसम ने करवट बदल लिया है. इससे तापमान लगातार गिर रहा है. मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक साल के पहले दिन 1 जनवरी को कड़क ठंड का सामना करना पड़ेगा. सुबह के समय कुहासा का असर दिखेगा जबकि हवा कीगति तेज होने के साथ कुहासा खत्म हो जाएगा. इस दौरानआसमान में बादल छाए रहेंगे और सर्द हवाओं के कारण दिन में भी ठंड का असर बना रहेगा. नये साल का पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. मौसम इंडेक्स के मुताबिक आगामी 6 जनवरी तक सुबह में लगातार कुहासा बना रहेगा जबकि आसमान में बादल भी छाये रहेंगे. इधर, बादलों की धुंध के साथ मंगलवार की सुबह हुई. तेज हवा के साथ 11 बजे के बाद तक यही स्थिति बनी रही. दोपहर 12बजे से अपराह्न तीन बजे तक धूप तो रही पर तेज पछुआ हवा की वजह से शीतलहर वाली फीलिंग आ रही थी. मंगलवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 23.0 एवं न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इससे पूर्व सोमवार को अधिकतम 25.0 व न्यूनतम 16.0 डिग्री, रविवार को अधिकतम 27.0 एवं न्यूनतम 15.0 डिग्री तथा शनिवार को अधिकतम 27.0 एवं न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस था. ———— फोटो-31 पूर्णिया 20- सुबह में आसमान में छाया कुहासा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel