[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया बजट से मिलेगी राज्य के युवाओं को नयी संभावनाएं : विजय खेमका

बजट से मिलेगी राज्य के युवाओं को नयी संभावनाएं : विजय खेमका

0
बजट से मिलेगी राज्य के युवाओं को नयी संभावनाएं : विजय खेमका

पूर्णिया. बिहार विधानसभा में प्रस्तुत 3.47 लाख करोड़ रुपये के वितीय वर्ष 2026-27 का समावेशी बजट को लेकर विधायक विजय खेमका ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं वित्त मंत्री विजेंद्र यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एनडीए सरकार को धन्यवाद दिया है. विधायक ने कहा कि यह बजट बिहार के विकास की रफ्तार को तेज करने वाला और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है. विधायक ने कहा इस बजट में विकसित बिहार और आत्मनिर्भर बिहार का स्पष्ट संकल्प है. यह बजट सर्वाग्रही है, जिसमें समाज के हर वर्ग युवा,महिला, किसान, गरीब और उद्यमी सभी के हितों को समाहित किया गया है. विधायक ने विशेष रूप से बताया कि इस बजट में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे राज्य के युवाओं को नई संभावनाएं मिलेंगी और बिहार की आर्थिक शक्ति बढ़ेगी. साथ ही गरीबों के लिए सस्ते मकानों की व्यवस्था से गरीब परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध होगा.उन्होंने कहा कि हर गांव में दुग्ध उत्पादन समिति पंचायत में सुधा बिक्री केंद्र तथा मॉडल स्कूल जैसी योजनाओं को स्थान देकर ग्रामीण विकास को नई दिशा दी गई है. विधायक श्री खेमका ने कहा बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय उत्पादों के विपणन और किसानों व कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ग्रामीण हाट के निर्माण का भी प्रावधान किया गया है.इससे पूर्णिया सहित पूरे बिहार में स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि उद्योग के क्षेत्र में भी यह बजट बिहार को आगे ले जाने वाला है. उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ लघु उद्योगों को मजबूती प्रदान की गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel