[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं : महापौर

निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं : महापौर

0
निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं : महापौर

सभी विकास कार्य तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ करें पूरामहापौर ने बैठक में की अभियंताओं के कार्यों की समीक्षा, लगायी क्लास पूर्णिया. नगर निगम महापौर कार्यालय कक्ष में सोमवार को महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में सहायक अभियंता (एई) व कनीय अभियंता (जेई) के साथ बैठक हुई. बैठक में नगर निगम क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं, निर्माणाधीन कार्यों तथा लंबित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी. कई योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं पाये जाने पर महापौर ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. महापौर ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर व गुणवत्ता के साथ पूरे किए जायें. निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने अभियंताओं को नियमित रूप से फील्ड निरीक्षण करने तथा कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बैठक को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि नगर निगम प्रशासन विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह गंभीर है. जनता के पैसे से संचालित योजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है. यदि किसी योजना में अनावश्यक विलंब, लापरवाही या निर्धारित मानकों की अनदेखी पायी गयी तो संबंधित अभियंता व संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी. महापौर ने कहा कि लंबित योजनाओं की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा विकास योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाये.

संवेदकों को भी दी गयी चेतावनी

बैठक के दौरान महापौर ने संवेदकों को भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जिन संवेदकों की निविदा स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन वे अब तक इकरारनामा नहीं करा रहे हैं, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसे संवेदकों की जमानत राशि जब्त करते हुए पुनर्निविदा की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि विकास कार्य अनावश्यक रूप से बाधित न हों. बैठक में नगर निगम के विभिन्न अभियंताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा कई महत्वपूर्ण योजनाओं की वर्तमान स्थिति से महापौर को अवगत कराया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel