[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया मामूली विवाद में दबिया से की अधेड़ की हत्या, एक की हालत गंभीर

मामूली विवाद में दबिया से की अधेड़ की हत्या, एक की हालत गंभीर

0
मामूली विवाद में दबिया से की अधेड़ की हत्या, एक की हालत गंभीर

बनमनखी(पूर्णिया). सरसी थानाक्षेत्र के कुशहा वार्ड दो के संथाल टोला में रविवार की संध्या चार बजे मामूली विवाद में एक व्यक्ति की दबिया से मारकर हत्या कर दी गयी. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. मृतक भूचाय हेंब्रम ( 56 ) पिता जेते हेंब्रम कुशहा वार्ड दो निवासी बताया गया. वहीं गंभीर रूप से जख्मी रिबन उर्फ तल्लू हेंब्रम पिता मुंशी हेंब्रम कुशहा काली मंदिर निवासी है. घटना के संबंध में एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि घटना के संबंध अभी जांच की जा रही है. मृतक की पत्नी अभी कुछ भी बताने की हालत में नहीं है. बताया कि मृतक की पत्नी आई विटनेस है. मृतक के रूम में ही उसकी पत्नी के समक्ष घटना घटित हुई है. घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक जांच टीम ने घटना में प्रयुक्त हथियार दबिया बरामद किया है. बताया कि एक ही दबिया से दोनों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला किया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं गंभीर रूप से जख्मी रिबन उर्फ तल्लू हेंब्रम को इलाज के लिए जीएमसीएच भेजा गया है. इधर, मुखिया प्रतिनिधि विनोद यादव ने बताया कि संथाल समाज के लोगों का बंदना पर्व का पांचवां दिन चल रहा था. बंदना पर्व मनाने को लेकर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. लेकिन बात इतनी बढ़ गयी कि एक दूसरे पर दबिया से वार किया. इसमें एक की घटना स्थल पर मौत हो गई तो दूसरा व्यक्ति के सिर में गहरा जख्म है. घटना की सूचना पर एसडीपीओ सुबोध कुमार, सरसी थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. एसडीपीओ ने स्थानीय लोगों से घटित घटना की जानकारी जुटाई. गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel