[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया फुटकर विक्रेताओं के समर्थन में उतरे सांसद, कहा- वैकल्पिक व्यवस्था तक न करें परेशान

फुटकर विक्रेताओं के समर्थन में उतरे सांसद, कहा- वैकल्पिक व्यवस्था तक न करें परेशान

0
फुटकर विक्रेताओं के समर्थन में उतरे सांसद, कहा- वैकल्पिक व्यवस्था तक न करें परेशान

पूर्णिया. पूर्णिया नगर निगम द्वारा जेल चौक के पास स्थित राजेन्द्र बाल उद्यान के निकट फुटकर विक्रेताओं को हटाने की कोशिश की जा रही थी, जिससे स्थानीय विक्रेता असमंजस और परेशानी में थे. इस समस्या की जानकारी मिलते ही पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मौके पर पहुंचे और फुटकर विक्रेताओं के समर्थन में खड़े हुए. सांसद पप्पू यादव ने मौके पर पहुंचकर विक्रेताओं से बात की और उनकी समस्याओं को सुना. उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक नगर निगम फुटकर विक्रेताओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करता, तब तक किसी को भी वहां से हटाया नहीं जाएगा. इसके बाद उन्होंने पूर्णिया नगर आयुक्त से सीधे संपर्क किया और स्पष्ट कहा कि किसी भी फुटकर विक्रेता को तब तक परेशान न किया जाये, जब तक उनके पुनर्वास और व्यवस्थित स्थान की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो जाती. उन्होंने कहा कि फुटकर विक्रेता हमारे समाज के मेहनतकश और जरूरतमंद लोग हैं. इन लोगों के पास आजीविका का कोई और साधन नहीं है. सरकार और प्रशासन की यह जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों की आजीविका का ध्यान रखे.

विक्रेताओं ने ली राहत की सांस

सांसद के इस हस्तक्षेप से स्थानीय विक्रेताओं ने राहत की सांस ली और उनके प्रति आभार प्रकट किया. विक्रेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से इस स्थान पर अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए व्यापार कर रहे हैं. अचानक हटाए जाने की खबर से वे बेहद परेशान थे. पप्पू यादव ने उनके पक्ष में खड़े होकर उनकी समस्याओं को आवाज दी और प्रशासन को उनकी स्थिति का संज्ञान लेने पर मजबूर किया. सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, बबलू भगत, मो समिउललाह, उप प्रमुख सगीर अहमद, पंकज सिंह, कृष्णा यादव, आदिल आरजू आदि मौजूद थे.

फोटो- 14 पूर्णिया 3- स्थानीय विक्रेताओं की समस्या सुनते सांसद.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel