[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया 26 को पूर्णिया में भूकंप आपदा पर मॉक ड्रिल

26 को पूर्णिया में भूकंप आपदा पर मॉक ड्रिल

0
26 को पूर्णिया में भूकंप आपदा पर मॉक ड्रिल

उप विकास आयुक्त ने मॉक ड्रिल को ले जारी किये कई निर्देश

25 फरवरी कराया जाएगा टेबल टॉप एक्सरसाइज

पूर्णिया. आपदा प्रबंधन की तैयारियों को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नयी दिल्ली के सहयोग से पूर्णिया जिले में भूकंप पर आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है. पूर्णिया में आगामी 26 फरवरी को भूकंप आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा. मॉकड्रिल के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को महानंदा सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गयी. बैठक में एडीएमओ प्रणव कुमार ने बताया कि 26 फरवरी को आपदा से निबटने की तैयारियों को परखने के लिए व्यापक अभ्यास निर्धारित है. इस व्यापक अभ्यास का उद्देश्य वास्तविक आपदा की स्थिति में जन-धन की क्षति को न्यूनतम करना है. यह आयोजन 26 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक होगा.

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने मॉक ड्रिल के दिन जिला आपातकालीन संचालन केंद्र की भूमिका, आवश्यक संसाधन जुटाने, सभी स्टेक होल्डर के बीच समन्वय स्थापित करने, मॉक अभ्यास के लिए चयनित सिमुलेशन स्थल के नोडल पदाधिकारियों की जवाबदेही, स्टेजिंग एरिया, राहत केंद्र, आपदा मित्र एवं होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति, संसाधन मानचित्र, मॉक अभ्यास के दौरान संचार व्यवस्था, लाइव स्ट्रीमिंग, माइकिंग एवं मॉक अभ्यास का व्यापक प्रचार प्रसार आदि विषयों पर व्यापक समीक्षा की. समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये . बैठक में एडीएमओ प्रणव कुमार ने कहा कि प्राप्त निर्देशों के आलोक में 25 फरवरी 2026 को टेबल टॉप एक्सरसाइज तथा 26 फरवरी 2026 को फील्ड लेवल मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 26 को आयोजित होने वाले व्यापक मॉक अभ्यास के लिए छात्रावास, राजकीय चिकित्सा महाविधालय, पुस्तकालय, पूर्णिया कॉलेज, छात्रावास, विद्या विहार इंस्टीच्यूटऑफ टेक्नॉलोजी, एचपीसीएल रिफिलिंग प्लांट, मरंगा, समाहरणालय कैम्पस समेत कुल पांच स्थलों का चयन किया गया है.

पांच चयनित स्थलों के लिए पदाधिकारी प्रतिनियुक्त

एडीएमओ ने बताया कि सभी पांच चयनित स्थलों के लिए प्रभारी पदाधिकारी, वरीय अधिकारी आदि की प्रतिनियुक्ति की गयी है. स्टेजिंग एरिया के रूप में आर्ट गैलरी के बगल वाले फील्ड को चयनित किया गया है, जहां से सभी एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि के वाहन मॉक ड्रिल स्थल की तरफ जाएंगे. उन्होंने बताया कि अभ्यास के दौरान सभी चयनित स्थलों पर विशिष्ट आपदा परिदृश्य का निर्धारण, वहां की जाने वाली गतिविधियों एवं कार्ययोजना की तैयारी की जा रही है. इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों, एजेंसियों एवं संसाधनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को और अधिक सशक्त बनाना है.

त्वरित निर्णय क्षमता का होगा अभ्यास

एडीएमओ ने बताया कि सभी चिह्नित स्थलों पर राहत, बचाव, चिकित्सा, अग्निशमन, पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ समेत विभिन्न एजेंसियों की सहभागिता से आपदा के दौरान सूचना संप्रेषण, संसाधन जुटान, राहत शिविर संचालन एवं त्वरित निर्णय क्षमता का अभ्यास किया जाएगा. यह केवल एक पूर्वाभ्यास है, जिसका उद्देश्य वास्तविक आपदा की स्थिति में जन-धन की क्षति को न्यूनतम करना है. आमजन से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया गया है. बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जांच विनय कुमार विधि व्यवस्था, राजकुमार, अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रविशंकर उरांव तथा संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे. वहीं प्रखंड तथा मंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel