PURNIA : धमदाहा अनुमंडल अस्पताल में आग से बचाव पर किया गया मॉकड्रिल
पूर्णिया जिले के धमदाहा अनुमंडल अस्पताल में अग्निशमन विभाग की ओर से मॉकड्रिल में आग से बचाव पर जागरूक किया गया.
By AMIT KR SINHA |
May 12, 2026 3:21 PM
पूर्णिया के धमदाहा से आशीष सिंह की रिपोर्ट : पू
र्णिया जिले के धमदाहा अनुमंडल अस्पताल में अग्निशमन विभाग की ओर से मॉकड्रिल में आग से बचाव पर जागरूक किया गया. इस दौरान डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, नर्स, गार्ड और आम लोगों को आग लगने की स्थिति में खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखने के तरीके सिखाये गये.मॉक ड्रिल का नेतृत्व अग्निशमन के प्रभारी पदाधिकारी अमित पांडे ने किया. उन्होंने बताया कि ड्रिल का उद्देश्य लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क करना और आपदा की स्थिति में सही कदम उठाने के लिए जागरूक करना है. इस दौरान अस्पताल परिसर में आग लगने की कृत्रिम स्थिति बनाकर फायर एक्सटिंग्विशर चलाने, मरीजों को सुरक्षित निकालने और अफरातफरी से बचने के उपायों का डेमो दिया गया. पूरे अभ्यास के दौरान अनुमंडल अस्पताल की प्रभारी उपाधीक्षक डाक्टर नेहा भारती , प्रबंधक सलीमा खातून समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:37 PM
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 12:59 PM
July 6, 2026 12:28 PM
July 6, 2026 11:06 AM
July 6, 2026 10:31 AM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 6, 2026 8:47 AM
July 6, 2026 7:49 AM
