[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया अंतिम सोमवारी को विधायक ने मंदिर में किया रुद्राभिषेक

अंतिम सोमवारी को विधायक ने मंदिर में किया रुद्राभिषेक

0
अंतिम सोमवारी को विधायक ने मंदिर में किया रुद्राभिषेक

पूर्णिया. श्रावण मास के अंतिम सोमवारी को बनमनखी स्थित बाबा धीमेश्वर नाथ मंदिर में पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने महादेव का रुद्राभिषेक पूजा अर्चना कर भोले बाबा से जन कल्याण की प्रार्थना की. विधायक श्री खेमका ने कहा धीमेश्वर नाथ का मंदिर प्राचीन है और यहां बड़ी संख्या में मनिहारी से गंगा जल लेकर कांवरिया बम बाबा का जलाभिषेक करते हैं. मनिहारी से धीमा मंदिर तक जगह- जगह पूर्णिया युवाओं एवं समाज सेवियों द्वारा बम सेवा शिविर में एक दिवसीय कावरियों की सेवा की जाती है. विधायक ने कहा देवघर बाबा धाम की तरह ही मनिहारी से बाबा धीमेश्वर नाथ मंदिर तक कांवरिया बम की सुविधा के लिए रोड के किनारे बालू का पथ और लाइट आदि की सुविधा सरकार की ओर से होनी चाहिए. इस बाबत सरकार के मंत्री से वे बात करेंगे. विधायक ने कुशहा स्थित मां काली की पूजा करने के साथ गुलाबबाग सुनौली चौक पर बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में महादेव की पूजा अर्चना की. विधायक ने मंदिर समिति के सदस्यो को अंगवस्त्र से सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel